फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Farmer got electrocuted while irrigating his field, death

Hamirpur : खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत से मचा कोहराम

Mon, 21 Oct 2024 10:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 10:29 AM IST
सार

Hamirpur News: खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना घरेलू कनेक्शन की केबिल टूटने से हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Farmer got electrocuted while irrigating his field, death
मृतक किसान विष्णु कुमार की फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बरुआ गांव में खेत में सिंचाई करते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। जिसे गंभीर हालत में पड़ोसियों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के दोनों पुत्र परदेश से आ रहे हैं।  बरुआ गांव निवासी विष्णु कुमार निषाद (54) के पास करीब 28 बीघा जमीन है। 12 बीघे खेत गांव से लगे हैं और उसके घर के पीछे हैं। इन्हीं खेतों में वह रबी फसल की बुवाई के लिए मथुरा निषाद के नलकूप से पानी खरीद कर पलेवा कर रहा था।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे घरेलू कनेक्शन की केबिल टूट कर खेत में गिर गई और खेत के पानी में करंट दौड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर वहीं गिरकर बेहोश हो गया और खेत से पानी ओवरफ्लो होकर रास्ते में भरने लगा। तभी पड़ोसी कल्लू, रामप्रकाश, रामकुमार, विनोद व दीपक ने देखा कि किसान बेहोश पड़ा है और घरेलू केबिल पड़ी हुई है। इस पर दीपक ने बांस से केबिल को हटाया और बेहोश पड़े किसान को आनन-फानन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का बड़ा पुत्र सुधीर जालौन जनपद में मेहनत मजदूरी करता है। जबकि छोटा पुत्र कुलदीप मुंबई में काम करता है। इनको भी घटना की सूचना दी गई है। जिस पर वह गांव आने के लिये रवाना हो गए हैं। बेटी सुधा शादीशुदा है और वह भी पति के साथ मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करती है। वह भी अपने परिवार के साथ गांव आ रही है। इस घटना से पत्नी प्रभा देवी बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed