फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Even the fathers running could not save the sons life the innocent child was suffering from fever

Hamirpur: पिता की दौड़ भी नहीं बचा सकी बेटे की जान, बुखार से पीड़ित था मासूम…डॉक्टरों ने कानपुर कर दिया था रेफर

Wed, 23 Jul 2025 01:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:44 PM IST
सार

Hamirpur News: यमुना पुल मरम्मत के चलते बंद होने पर पिता बेटे को गोद में लेकर दूसरी ओर पहुंचा। वहां से ऑटो पकड़ घाटमपुर व वहां से बस द्वारा कानपुर पहुंचा। बेटे को धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज दौरान सोमवार दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Hamirpur Even the fathers running could not save the sons life the innocent child was suffering from fever
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किए जाने पर यमुना पुल दौड़कर पार करने वाला पिता अपने बेटे की जान नहीं बचा सका। बुखार से पीड़ित बालक ने कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में सोमवार दोपहर दो बजे दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव लेकर घर पहुंचे। रविवार को पिता का बेटे को लेकर दौड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

विज्ञापन

मुख्यालय के पठकाना मोहल्ला निवासी नसीम उर्फ बांगड़ू ने बताया कि उसके बेटे जुनैद (07) को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। पहले उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। यहां आराम न मिलने पर वह उसे रविवार शाम जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

यमुना पुल मरम्मत के चलते बंद होने पर वह बेटे को गोद में लेकर दूसरी ओर पहुंचा। वहां से ऑटो पकड़ घाटमपुर व वहां से बस द्वारा कानपुर पहुंचा। बेटे को धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज दौरान सोमवार दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई। शाम साढ़े छह बजे शव लेकर घर पहुंचने पर घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed