फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Due to election rivalry, bullets fired in broad daylight, mother and son seriously injured

हमीरपुर: चुनावी रंजिश में मां-बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में दोनों कानपुर भेजा, बच्चों को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 28 Jun 2021 03:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Due to election rivalry, bullets fired in broad daylight, mother and son seriously injured
मां-बेटा गंभीर रूप से घायल - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र का अतिसंवेदनशील गांव परछा सोमवार सुबह एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यहां दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की शाम हुए विवाद के कारण सोमवार सुबह एक युवक ने दरवाजे पर खड़े मां-बेटे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


घायल महिला परछा की महिला प्रधान की बहन है। घायलों को मौदहा के सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें कानपुर भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते गांव को पुलिस तैनात है। बतादें परछा गांव में रविवार की शाम दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई। दो परिवारों के बच्चों के विवाद में हाथापाई की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन


विवाद के समय एक पक्ष का युवक आकिब जावेद (28) भी मौके पर मौजूद था। उसने विपक्षियों की गालीगलौज का विरोध किया। जिससे मामला तूल पकड़ने लगा। मौके की नजाकत को देख मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। फिर भी विपक्ष के लोग आकिब जावेद से बदला लेने की खुन्नस बनाए थे। सोमवार को आकिब जावेद अपनी मां ताहिराबानो (55) के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तभी अचानक विपक्षियों ने उसके दरवाजे पर चढ़ाई कर गालीगलौज कर फायरिंग शुरू दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे जाकर आकिब जावेद के पेट में धंस गई और वह वहीं गिर गया। यह देख उनकी मां ताहिराबानो बचाने के लिए उससे लिपट गई। तभी हमलावरों ने दूसरी गोली दागी जो आकिब को लगकर सीधे ताहिराबानों के कंधे में धंस गई।

अचानक हुई इस घटना की खबर लगते ही आकिब जावेद के पक्ष के लोग भागकर मौके पर आए, लेकिन तब तब विपक्षी हमलावर घटनास्थल से भाग खड़े हुए। लोगों ने आकिब और उनकी मां ताहिराबानो को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां मां-बेटा की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया। इधर गोली कांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।

वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से सुम्मा उनके पुत्र सद्दाम व अरबाज, साबिर व खुर्शीद, खिज्जू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोली कांड की इस घटना के बाद गांव में दहशत व भारी तनाव है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

परछा गांव का इतिहास विवादों व आपराधिक घटनाओं के कारण कई बड़ी वारदातों के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से यह सुर्खियों में रहा है। सोमवार को घटना को अंजाम देने वाले सद्दाम के पिता सुम्मा का भी आपराधिक इतिहास है। थाना सुमेरपुर क्षेत्र में हुई एक हत्या में आरोपी है और अभी पैरोल पर है। इस मामले में एसपी एनके सिंह ने बताया बच्चों के विवाद में गोलीबारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed