{"_id":"66541b72b4e90649f601a365","slug":"hamirpur-dead-body-of-an-old-woman-missing-for-six-days-found-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: छह दिन से लापता वृद्धा का शव पड़ोस के गांव में क्षत-विक्षत हालत में मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: छह दिन से लापता वृद्धा का शव पड़ोस के गांव में क्षत-विक्षत हालत में मिला, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 27 May 2024 11:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 May 2024 11:09 AM IST
सार
Hamirpur News: वृद्धा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृद्धा छह दिन से लापता थी। तालाब किनारे बनी बगिया में क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सूरजी की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में पिछले छह दिन से लापता वृद्धा विधवा का शव समीप के गांव में सुनसान जगह पर तालाब किनारे बनी बगिया में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। वृद्धा के कमर के नीचे का हिस्सा गायब है। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना से आला अफसरों को अवगत कराया। सूचना पाकर सीओ सदर डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
थानाक्षेत्र के विदोखर मेंदनी निवासी रतिराम वर्मा की पत्नी सूरजी (75) गत 20 मई को अचानक लापता हो गई थीं। इसके चार पुत्र मदनपाल, संतोष कुमार, चंद्रपाल, लखनपाल हैं। पति की मौत के बाद यह अपने पुत्र संतोष कुमार के साथ रहती थीं। मां के लापता होने पर संतोष कुमार ने 22 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को वृद्धा का शव पड़ोसी गांव विदोखर पुरई में भगवन तालाब के किनारे बनी बगिया में क्षत विक्षत हालत में पड़ा ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विदोखर पुरई प्रधान सुंदरलाल प्रजापति को दी। ग्राम प्रधान ने शव पड़े होने की सूचना इंगोहटा पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आला अधिकारियों को अवगत कराया। वृद्धा के कमर के नीचे का हिस्सा गायब है।
सूचना पाकर सीओ सदर राजेश कमल डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पुत्र संतोष कुमार ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जिस जगह पर शव पड़ा पाया गया है। उस जगह पर खून आदि नहीं मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वृद्धा की हत्या कहीं और करके शव का एक हिस्सा यहां पर फेंका गया है। पुलिस गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।