फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Children and villagers protest for road walked 5 km carrying the Tricolour to reach the Collectorate

Hamirpur: तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे बच्चे-ग्रामीण, 5KM पैदल चलकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- आज तक नहीं बनी सड़क

Tue, 11 Aug 2026 03:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 11 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

Hamirpur News: हमीरपुर के चंदूपुर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पांच किलोमीटर पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Hamirpur Children and villagers protest for road walked 5 km carrying the Tricolour to reach the Collectorate
हमीरपुर में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे बच्चे और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के चंदूपुर गांव में पक्की सड़क की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीण तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरना दिया और डीएम से मुलाकात की मांग की। करीब चार घंटे तक बच्चे और उनके परिजन गेट पर डटे रहे।

विज्ञापन

इसके बाद में आश्वासन मिलने पर बच्चे घर लौट गए, लेकिन उनकी जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। बच्चों का कहना है कि चंदूपुर से हमीरपुर आने-जाने वाले रास्ते के कई हिस्से अब भी कच्चे हैं। बारिश होने पर रास्ते में पानी भर जाता है और कीचड़ व दलदल की स्थिति बन जाती है। इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। एक छात्रा ने बताया कि कीचड़ के कारण वह स्कूल नहीं जा सकी।

विज्ञापन





बच्चों और प्रशासन के बीच नोकझोंक
ग्रामीणों और बच्चों के अनुसार, सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। करीब डेढ़ महीने पहले रास्ते में मिट्टी डलवाकर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बारिश के बाद रास्ता फिर खराब हो गया। प्रदर्शन के दौरान बच्चों और प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। सदर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने बच्चों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर जाने के लिए कहा।

विज्ञापन

Hamirpur Children and villagers protest for road walked 5 km carrying the Tricolour to reach the Collectorate
हमीरपुर में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे बच्चे और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

जिलाधिकारी करीब दो बजे पीछे के दरवाजे से निकल गए
वहीं, वित्त एवं राजस्व विभाग के एसडीएम राकेश कुमार द्वारा बच्चों से व्याकरण और पहाड़े सुनाने को कहे जाने की बात सामने आई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बच्चे लगातार डीएम से मिलने की मांग करते रहे। बच्चों के मुताबिक उनकी मांग पर सिर्फ चार बच्चों की अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उनका कहना है कि जिलाधिकारी करीब दो बजे पीछे के दरवाजे से निकल गए और उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

विज्ञापन

कच्चे रास्ते पर पक्की सड़क का निर्माण चाहिए
इसके बाद में सड़क बनवाने का आश्वासन मिलने के बाद बच्चे घर लौट गए। सदर एसडीएम अभिषेक कुमार से मामले को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कैमरे पर बयान नहीं दिया। ऑफ कैमरा एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने इस मुद्दे पर बयान देने से मना किया है। बच्चों की मांग है कि उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि चंदूपुर के कच्चे रास्ते पर पक्की सड़क का निर्माण चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed