{"_id":"64514b4ce93355393f03e6c7","slug":"hamirpur-case-filed-against-9-named-and-40-unknown-including-history-sheeter-in-case-of-digging-public-road-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सार्वजनिक रास्ता खोदने के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत नौ नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सार्वजनिक रास्ता खोदने के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत नौ नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 02 May 2023 11:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर जिले के सरीला में सोमवार दोपहर जलालपुर थानाक्षेत्र में कुपरा गांव के पास मौरंग खदान को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते की खोदाई के मामले में खदान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत नौ नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खदान संचालक ने वसूली का विरोध करने पर उपद्रव करने के साथ हत्या के उद्देश्य से अपहरण कर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है।
जौनपुर जनपद के केराकत तहसील के सूरतपुर गांव निवासी अनुराग सिंह पुत्र परवेश कुमार सिंह व बिवांर थानाक्षेत्र के लोधीपुर निवासी हरहिर सिंह ने जलालपुर थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह क्षेत्र कुपरा गांव से होकर संचालित बेरी गांव स्थित मौरंग खंड संख्या 10/33 व 23/30 के संचालन की देखभाल करते है। उक्त खदानों के रास्ते के लिए कुपरा गांव निवासी हनुमान मिश्रा की ओर से पट्टा धारक व संचालक के पक्ष में 2.80 लाख रुपये में हलफनामा किया।
आरोप लगाया कि उसके बाद हनुमान मिश्रा द्वारा प्रति ट्रक 200 रुपये गुंडा टैक्स की मांग की जाने लगी। जिसके लिए मना करने पर वह रास्ते में ट्रकों को रोक गुंडा टैक्स् वसूलने लगा। जिससे उनके यहां ट्रकों का आना कम हो गया। जिस पर उन्होंने ऐसा करने से रोका। जिससे नाराज होकर वह सोमवार दोपहर अपने बड़े भाई बड़े लाल उर्फ चंद्रिका प्रसाद व लवकुश के अलावा सुमेरपुर निवासी छोटू अनंतराम व छोटू सिंह, कुपरा निवासी शिवदयाल, लालाराम यादव, राजा कुशवाहा, अनिल सिंह समेत 30-40 लोग ट्रैक्टर व अन्य गाड़ियों में फावड़े, लाठी डंडों से लैस वर्मा नदी के पुल के पास आ गए और सार्वजनिक रास्ता खोदकर अवरुद्घ कर दिया।
विज्ञापन
जब वह लोग वहां पहुंचे और इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन्हें अभद्रता कर जानमाल की धमकी दी। साथ ही ट्रक निकालने के एवज में 400 रुपये प्रति ट्रक की मांग की। वहीं उन्हें हाथ पैर बांधकर गाड़ी में डाल लिया। रास्ते में कुछ गाड़ियों के आने पर उक्त गाड़ी छोड़ मौके से भाग गए। सीओ आशीष यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर हनुमान मिश्रा समेत नौ नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जांच की जाएगी।