{"_id":"68b6f362b0274b2b6d0fc3ef","slug":"hamirpur-body-taken-in-auto-as-hearse-van-not-available-video-viral-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शव वाहन न मिलने पर परिजन ऑटो से ले गए बॉडी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शव वाहन न मिलने पर परिजन ऑटो से ले गए बॉडी, वीडियो वायरल
Tue, 02 Sep 2025 07:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:11 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में शव वाहन न मिलने पर ऑटो से बॉडी ले जाते परिजनों का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से ऑटो में शव ले जाते परिजन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑटो से शव ले जाते परिजनों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह अस्पताल रोड का बताया जा रहा है। 29 सेकंड के वीडियो में जिला जालौन निवासी लल्लू किसी को बता रहा है कि भांजे रामसेवक को तेज बुखार आ रहा था। इस कारण उसे कुरारा सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने के पर उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उसने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन उनको गाड़ी नहीं मिली। इससे वह किराये पर ऑटो करके शव को गांव ले जा रहे हैं। वहीं 108 एंबुलेंस प्रभारी कपिल ने बताया कि शव वाहन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, हमारे पास इसकी कोई सूचना नहीं है। सीएमएस एसपी गुप्ता ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।