फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Boat Accident Boat capsizes due to boatmans negligence search underway for six lives

Hamirpur Boat Accident: ‘साहब; एक कॉल ने सब उजाड़ दिया’, नाविक की लापरवाही से पलटी नाव, छह जिंदगियों की तलाश

Thu, 07 May 2026 05:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 05:51 AM IST
सार

Hamirpur New: कुरारा में यमुना नदी के बीच नाविक द्वारा मोबाइल फोन रिसीव करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई, जिसमें सवार नौ लोगों में से छह अब भी लापता हैं। प्रशासन और गोताखोरों की टीमें देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं, जबकि मुख्यमंत्री ने मामले में सख्त कार्रवाई और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Hamirpur Boat Accident Boat capsizes due to boatmans negligence search underway for six lives
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में बुधवार देर शाम नाविक के फोन रिसीव करने से यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने पर नाव पलट गई। इसमें कुल नौ लोग सवार थे। नाविक ने दो लोगों को निकाल लिया, लेकिन छह लोग लापता हैं और उनकी खोजबीन जारी है। कुतुबपुर पटिया निवासी विष्णु पुत्र रामस्वरूप की भतीजी की शादी मंगलवार को थी।

विज्ञापन

बुधवार को लड़की की विदाई होने के बाद परिवार और रिश्तेदार शाम करीब चार बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना नदी की टापू पर खरबूजा, ककड़ी और तरबूज लेने गए थे। देर शाम करीब छह बजे सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक पलट गई। हादसे में नाव चला रहे विष्णु निवासी कुतुबपुर पटिया, रिंकू निवासी कुतुबपुर पटिया और पारुल निवासी कुतुबपुर पटिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

नदी में जाल बिछाकर तलाश शुरू कर दी
तीनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी कुरारा भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुतुबपुर से पटिया तक यमुना नदी में जाल बिछाकर तलाश शुरू कर दी है। आसपास के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अब तक छह लोग लापता हैं।

Hamirpur Boat Accident Boat capsizes due to boatmans negligence search underway for six lives
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

फोन रिसीव करते समय बिगड़ा था संतुलन
देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में नाव ओवरलोड होने जैसी बात सामने नहीं आई है। अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है। नाविक विण्णु ने बताया कि बीच धार में अचानक फोन आने से वह रिसीव करने लगा और संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई।

विज्ञापन

ये लोग हैं लापता
हादसे में आकांक्षा (9) पुत्री रामहेत, रानी (9) पुत्री बच्चन निवासी पटिया, बृजरानी (25) पत्नी पप्पू निवासी मनकी, लभ्यांश (5) पुत्र विष्णु निवासी मनकी, गोरेलाल (6) पुत्र महेश और आदित्य (11) पुत्र महेश निवासी घाटमपुर लापता हो गए।

Hamirpur Boat Accident Boat capsizes due to boatmans negligence search underway for six lives
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

सीएम ने बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को माैके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रात करीब साढ़े आठ बजे नाव पलटने की सूचना मिली थी। नाव में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं छह लोगों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।  -अभिषेक कुमार, डीएम

Hamirpur Boat Accident Boat capsizes due to boatmans negligence search underway for six lives
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
कुरारा थाना क्षेत्र की भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में बुधवार देर शाम यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। नाव में नौ लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को नाविक ने सुरक्षित निकाल लिया लेकिन छह लोगों का कुछ पता नहीं चला। देर रात तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी था। नदी में जाल डालकर लापता लोगों की तलाश की जा रही थी।

नदी में नाव अचानक पलट गई
कुतुबपुर पटिया निवासी विष्णु की भतीजी की शादी मंगलवार को थी। बुधवार को लड़की की विदाई होने के बाद परिवार और रिश्तेदार शाम करीब चार बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना नदी के टापू पर खरबूजा, ककड़ी और तरबूज लेने गए थे। देर शाम करीब छह बजे सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Hamirpur Boat Accident Boat capsizes due to boatmans negligence search underway for six lives
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

स्थानीय गोताखोरों की मदद से अभियान शुरू कराया
नाव चला रहे विष्णु , रिंकू पुत्र राजू निवासी कुतुबपुर पटिया और पारुल पुत्री बउआ निवासी कुतुबपुर पटिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी कुरारा भेजा गया, जहां उनका उपचार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।

एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई
पुलिस ने कुतुबपुर से पटिया तक यमुना नदी में जाल बिछाकर लापता छह लोगों की तलाश की। आसपास के गोताखोरों को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में नाव ओवरलोड होने जैसी बात सामने नहीं आई है। अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है। घटना के बाद कुतुबपुर पटिया, मनकी और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed