{"_id":"6888ed643ce215cc28009e31","slug":"hamirpur-ashok-chandel-gets-72-hours-parole-on-son-s-death-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बेटे की मौत पर अशोक चंदेल को मिली 72 घंटे की पैरोल, आजीवन कारावास काट रहे हैं पूर्व सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बेटे की मौत पर अशोक चंदेल को मिली 72 घंटे की पैरोल, आजीवन कारावास काट रहे हैं पूर्व सांसद
Tue, 29 Jul 2025 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:22 PM IST
सार
Hamirpur News: आजीवन कारावास काट रहे पूर्व सांसद अशोक चंदेल को बेटे की मौत पर 72 घंटे की पैरोल मिली है।
विज्ञापन
अपने बेटे अजयराज के साथ पूर्व सांसद अशोक चंदेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सामूहिक हत्याकांड में आगरा की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास काट रहे पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बड़े बेटे अजयराज सिंह चंदेल की बीमारी के चलते सोमवार की देर रात लखनऊ में मौत हो गई। हमीरपुर से कई समर्थक उनके कानपुर स्थित आवास पर सांत्वना देने पहुंच गए। वहीं बेटे की मौत के बाद अशोक चंदेल को 72 घंटे की पैरोल मिली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अशोक चंदेल एक बार सांसद और चार बार के विधायक रह चुके हैं। 26 जनवरी 1997 को हमीरपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड में उन्हें निचली अदालत से बरी होने के बाद वर्ष 2019 में हाईकोर्ट से उम्रकैद हुई थी। तब से अशोक चंदेल आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। चंदेल के दो पुत्रों में 40 वर्षीय बड़े पुत्र अजयराज सिंह चंदेल किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। जिनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की रात अजयराज की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इधर पैरोल को लेकर अशोक चंदेल के परिवारीजन डीएम घनश्याम मीना से मिले। जिस पर जरूरी दस्तावेज पूरे करने पर डीएम ने 72 घंटे की पैरोल स्वीकृत कर ली। अशोक चंदेल के छोटे बेटे अभयराज सिंह ने बताया कि मंगलवार की देररात तक आगरा से कानपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद भाई के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन