फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident: Truck crushes bike riders, two dead

Hamirpur Accident: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 17 Jun 2024 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Hamirpur Accident: Truck crushes bike riders, two dead
हमीरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के बिवांर जलालपुर रोड पर धौहल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रक को सड़क से हटाकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन


बिवांर थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव निवासी राजेश निषाद (21) पुत्र छुट्टू, अमित (23) पुत्र राजेश गुजरात के बडोदरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार को गांव का अनिल (22) पुत्र रामबाबू यादव बाइक से राजेश व अमित को छोड़ने जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। धौहल गांव से तीन किलोमीटर दूर सामने से आ रहे मौरंग भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में राजेश व अमित की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ब्रजमोहन व जरिया पुलिस ने सड़क से ट्रक को हटवाया। सीओ आशीष यादव ने बताया की ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल को छानी सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया की तीनों बाइक सवार दोस्त थे। तीनों हेलमेट भी नहीं लगाए थे। कहा कि दोनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed