{"_id":"6a0441b09744d1d57f046e44","slug":"hamirpur-accident-stone-laden-dumper-crushes-e-rickshaw-two-dead-three-in-critical-condition-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: पत्थरों से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो की मौत और तीन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: पत्थरों से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो की मौत और तीन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
Wed, 13 May 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 13 May 2026 02:47 PM IST
सार
Hamirpur News: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर एक पत्थर लदे डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। हादसे के बाद डंपर पलट गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और डंपर सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन सवारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया, जिससे उसका चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची पुलिस
स्थानीय लोग कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने और ट्रक में फंसे ड्राइवर को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं।