फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident Speeding truck crushes bike riders three laborers killed villagers block road

Hamirpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन मजदूरों की मौत...ग्रामीणों ने रोड किया जाम

Fri, 07 Nov 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Nov 2025 03:40 PM IST
सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला में मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया और ट्रक पर पत्थरबाजी की।

विज्ञापन
Hamirpur Accident Speeding truck crushes bike riders three laborers killed villagers block road
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला इलाके में हुआ। तीनों युवक मजदूरी का काम खत्म कर एक ही बाइक से सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हादसे की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल रोड पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा इतना अधिक था कि उन्होंने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक पर जमकर पत्थरबाजी भी की।



ट्रक चालक फरार, पुलिस बल तैनात
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर तुरंत फरार हो गया। रोड जाम और बढ़ते तनाव को देखते हुए, मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों को शांत करने और समझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed