{"_id":"670a34e034d06b77ed01dd24","slug":"hamirpur-accident-shepherd-dies-after-being-hit-by-dcm-police-conducted-post-mortem-of-the-body-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: डीसीएम की टक्कर से चरवाहे की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, चालक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: डीसीएम की टक्कर से चरवाहे की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, चालक की तलाश
Sat, 12 Oct 2024 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:06 PM IST
सार
Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र में डीसीएम की टक्कर से चरवाहे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में शुक्रवार की शाम बांदा मार्ग पर भैंस चराकर घर आ रहे चरवाहे व भैंसों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि चरवाहे की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
टेढ़ा गांव निवासी हरीप्रसाद पाल (40) शुक्रवार की शाम करीब छह बजे भैंसों को खेतों से चराकर उन्हें घर ला रहा था। तभी बांदा रोड पर पचखुरा मोड़ के निकट बांदा की ओर से आ रही डीसीएम ने उसे व भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी एक भैंस की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी भैंस की रात में मौत हो गई। चरवाहे को गंभीर रूप से घायल होने पर कानपुर रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी ममता, पुत्र बड़कू, छुटकू व मुन्नू को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन