Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident rodways bus hits bike one died and two critically injured

हमीरपुर हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत और दो गंभीर, ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

Sun, 15 Nov 2026 06:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Nov 2026 06:10 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur Accident rodways bus hits bike one died and two critically injured
स्टेट हाईवे जाम किए मृतक काजल के परिजनों और ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में खेत जा रहे बाइक सवारों को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा कर मुआवजे की मांग कर रहे है। घटना की सूचना पाकर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए है।

विज्ञापन

टेढ़ा गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उसकी बुआ गंधारी का बेटा सुमित उर्फ सुन्दरम पुत्र गंगाराम निवासी सोनापुरवा थाना पैलानी जनपद बांदा घर आया हुआ था। रविवार को वह बाइक से मेरी छोटी बहन काजल(14), मंदाकिनी(16) को लेकर खेतों की ओर जा रहा था।तभी दोपहर करीब एक बजे टेढ़ा पावर हाउस के सामने सुमेरपुर बांदा स्टेट हाईवे बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस ने कुचल दिया।जिससे बाइक सवार काजल की मौके पर मौत हो गई।जबकि बाइक चालक सुमित,मं दाकिनी  घायल हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

स्टेट हाईवे में लगा लंबा जाम
इन दोनों को पीआरवी टीम ने अपने वाहन से पीएचसी लाई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमित और मंदानिकी की हालत नाजुक होने से सदर अस्पताल रेफर किया गया। उधर, घटना की सूचना गांव में पहुंचने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग करते हुए स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए है। दो घंटे से स्टेट हाईवे में जाम होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed