फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: A farmer committed suicide after a complaint of molestation

Hamirpur: छेड़खानी की शिकायत होने पर किसान ने फंदा लगा दी जान, मृतक का भतीजा बोला- 10 लाख मांग रहे थे

Sat, 26 Jul 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: A farmer committed suicide after a complaint of molestation
जानकारी देता भतीजा - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के बचरौली गांव में छेड़खानी की शिकायत होने पर आहत किसान ने घर में रस्सी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी रघुवीर सिंह (50) ने शनिवार सुबह पांच बजे अपने घर के पीछे वाले कमरे में रस्सी से फंदा डाल जान दे दी। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस में रघुवीर के भतीजे अजय सिंह ने बताया की गांव की महिला ने 23 जुलाई को कुरारा थाने में मारपीट व छेड़खानी, जातिसूचक गाली देने की तहरीर दी थी। शुक्रवार को महिला के परिवारजन घर आए और 10 लाख रुपये देने के बाद राजीनामा करने के लिए कहने लगे। साथ ही न देने पर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाने की धमकी दी। साथ ही महाराष्ट्र में रहने वाले चाचा का नाम भी फर्जी लिखा दिया गया। इसके बाद शुक्रवार की रात आई थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में आने के लिए कहा था। इससे पहले ही शनिवार को चाचा ने आहत होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि रघुवीर के खिलाफ 23 जुलाई को शिकायती प्रार्थना पत्र महिला द्वारा दिया गया था। 25 तारीख को गांव जाकर दोनों पक्षों को थाने आने को कहा गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed