फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: 25 days old dead body of a youth found in a 50 feet deep pit

Hamirpur: 50 फीट गहरे गड्ढे में मिला बोरी में बंद युवक का 25 दिन पुराना शव, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 03 Apr 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2024 08:16 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में टूंका गांव स्थित पहाड़ के पास खनन से बने गड्ढे में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: 25 days old dead body of a youth found in a 50 feet deep pit
अज्ञात शव मिलने की जांच करते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के टूंका गांव में पत्थर खदान के 50 फीट गहरे गड्ढे में एक बोरी में बंधा युवक का शव पानी में उतराता मिला। शव करीब 20-25 दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीण हाथ पैर बंधे होने पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कोतवाल उमेश कुमार सिंह व मझगवां एसओ नंदराम प्रजापति ने बताया कि बुधवार शाम गांव के बच्चे व कुछ युवक टूंका गांव के पास क्रिकेट खेल रहे थे। गड्ढे में गेंद जाने पर बच्चे निकालने पहुंचे। जहां पानी में उतराती बोरी से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को सूचना दी थी। बोरी को बाहर निकालकर खोला तो अंदर 25-30 वर्षीय युवक का सड़ा हुआ शव मिला है।पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं ग्रामीणों के अनुसार शव के हाथ और पैर चादर से बंधे हुए थे।
विज्ञापन

हत्या कर शव को बोरी में भरकर सड़क से नीचे गड्ढे में फेंकने की आशंका है। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा काला पैंट व सफेद चेकदार शर्ट पहने है। हुलिया समझ नहीं आ रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई गुमशुदगी की जानकारी की जा रही है। कोतवाल का कहना है कि शव के हाथ पैर नहीं बंधे थे।

 

दो दिन में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी
मझगवां थाने के गिरवर गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर अज्ञात शव मिला था। पास में कीटनाशक, सल्फास व दवा की पर्ची पड़ी मिली। मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। 36 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। वहीं बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के टूंका गांव में एक और अज्ञात शव मिला। पहली नजर में मामला हत्या कर शव फेंकने का लग रहा है। लगातार दो दिन में दो शव मिले जिनकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed