{"_id":"61813b543b20c3164175b9ba","slug":"hamirpur-12-stolen-bikes-recovered-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चोरी की 12 बाइकें बरामद, चार गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा, कानपुर व फतेहपुर से चुराई थीं बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चोरी की 12 बाइकें बरामद, चार गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा, कानपुर व फतेहपुर से चुराई थीं बाइकें
Tue, 02 Nov 2021 06:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:51 PM IST
सार
एसपी ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 12 बाइकें बरामद करने वाली पुलिस और स्वाट टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने चोरी की 12 बाइकों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बाइकें कानपुर और फतेहपुर से चोरी की गईं थी। एसपी कमलेश दीक्षित ने मंगलवार को बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया।
बताया कि सुमेरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिमझिम फैक्टरी के पीछे चोरी की बाइकों के साथ बदमाश मौजूद हैं। स्वाट टीम ने पुलिस के साथ फैक्टरी के पीछे के एरिया की घेराबंदी की। चार बदमाशों को पकड़ा, उनके पास से चोरी की 12 बाइकें बरामद हुईं।
बदमाशों की पहचान हरिकिशन उर्फ हरिया निवासी मिलकीपुर ऊदल चौके कोतवाली महोबा, भरत कुमार तिवारी व हीरा बेरिया निवासी भरसवां थाना बिवांर और राजेंद्र कुरील निवासी मोहल्ला मलिकपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
हरिकिशन के पास से तमंचा और दो कारतूस व मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने सभी बाइकें फतेहपुर और कानपुर से चोरी करने की बात कबूली है। चारों के खिलाफ सुमेरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सुमेरपुर एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय, रामबाबू यादव, नंद किशोर यादव, अंजनी कुुमार यादव आदि रहे।
हरिया पर तीन थानों में दर्ज हैं मुकदमे
हरिकिशन उर्फ हरिया के खिलाफ महोबा थाने में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली में एक और कानपुर के नौबस्ता थाने में एक मुकदमा दर्ज है। उस पर गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई गईं हैं।
टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार मिला