फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   half encounter in kanpur by police

कानपुर में हुआ इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बरेली बैंक डकैती की घटना को दिया था अंजाम

Wed, 06 Feb 2019 05:05 PM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 06 Feb 2019 05:05 PM IST
half encounter in kanpur by police
मुठभेड़ में घायल बदमाश
बरेली के बैंक में पड़ी डकैती के वांछित 25 हजार के इनामी सिंकदरा (कानपुर देहात) निवासी अमित सविता को कानपुर के कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। क्रास फायरिंग में अमित के दाहिने पैर और दरोगा पुष्पराज के हाथ में गोली लगी।


अमित का साथी मोहन चोटी भाग निकला। मौके से बाइक और तमंचा को कब्जे में लिया गया है। थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह फोर्स पर गश्त पर थे। इसी दौरान रावतपुर से दलहन क्रासिंग की ओर बदमाशों की सूचना मिली थी।


इस पर नहर पुलिया के पास घेराबंदी करके बदमाशों को रोकने की कोशिश की थी तो अमित ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। क्रास फायरिंग में एक गोली अमित के पैर में लगते ही वह साथी समेत बाइक लेकर गिर गया। अंधेरे में मोहन चोटी भाग निकला।
विज्ञापन


जबकि अमित को दबोच लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित ग्वालटोली में कारोबारी से साढ़े चार की लूट में वांछित है। उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित है। जबकि फरार मोहन चोटी पर बरेली से 25 हजार का इनाम घोषित है। वह प्रदेश के टॉप-16 अपराधियों में शामिल है। उसकी तलाश की जा रही है।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed