फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gynecologist and ayurveda doctor found for ayush hospital

आयुष अस्पताल के लिए मिले स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेद चिकित्सक

Sat, 22 Jan 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
gynecologist and ayurveda doctor found for ayush hospital
कानपुर देहात। बनारअलीपुर स्थित आयुष अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक की नियमित तैनाती हो गई है। दोनों ही डॉक्टरों ने शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल में अभी सिर्फ यूनानी, होम्योपैथी और आयुर्वेद के डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। आयुर्वेद की ओपीडी डॉ. अमित सिंह देख रहे थे, लेकिन नियमित तैनाती न होने की वजह से अन्य काम प्रभावित थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ के न होने से महिलाओं से जुड़े गंभीर रोगों का इलाज नहीं हो पाता था।
विज्ञापन

अब यह समस्या भी खत्म हो गई है। शासन से वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक सुशील कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन विश्वकर्मा की तैनाती चिकित्सालय में हो गई है। शुक्रवार को दोनों डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीज देखें। डॉ. सुशील कुमार की तैनाती के बाद से अब जनपद के लोग पंचकर्म का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष अस्पताल में आयुर्वेद के चिकित्सक सुशील कुमार और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने शुक्रवार से मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती से मरीजों को लाभ मिलेगा। - डॉ. बृजेश आर्या, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आयुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed