फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gyanesh Mishra became the state president of the Vyapar Mandal, Gurjinder was elected district president, Gyanesh Mishra became the state president of the Vyapar Mandal, Gurjinder was elected district president

Kanpur News: व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बने ज्ञानेश मिश्रा, गुरुजिंदर जिलाध्यक्ष चुने गए

Tue, 11 Mar 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gyanesh Mishra became the state president of the Vyapar Mandal, Gurjinder was elected district president, Gyanesh Mishra became the state president of the Vyapar Mandal, Gurjinder was elected district president
व्यापार मंडल की बैठक - फोटो : संवाद
कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रांतीय बैठक सोमवार को जीटीरोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें 60 से अधिक ज़िलों के प्रांतीय और जिला स्तर के व्यापारियों ने ज्ञानेश मिश्र को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना। सरदार गुरुजिंदर सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में व्यापारियों ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन करते हुए इस संबंध में महा अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


राजे गुप्ता को जिला संयोजक, मनीष गुप्ता सलोने को जिला वरिष्ठ महामंत्री, विजय गुप्ता गोरे को कोषाध्यक्ष, महेश सोनी और राजकुमार भगतानी को महामंत्री बनाया गया। संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित को, संयुक्त महामंत्री संजय मिश्र को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, अब्दुल वहीद, संजय भदौरिया, नीरज शुक्ला और जितेंद्र सिंह को बनाया गया। दक्षिण जिला अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुन्ना रॉय को और जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र को चुना गया।
विज्ञापन


जिला युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अतुल ओमर, युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, विनायक पोद्दार व अजय शर्मा को बनाया गया। युवा संगठन महामंत्री अरविंद गुप्ता को व युवा संयुक्त महामंत्री मोहित तिवारी को बनाया गया। मुख्य कमेटी में 202 और युवा इकाई में 142 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रांतीय पदाधिकारियों और सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा अप्रैल में की जाएगी। इस मौके पर नरेश भाटिया, अनुराग बालूजा, केके गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, भोला मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, शैलेंद्र सेंगर, राजन बाजपेई, अनुज त्रिपाठी, हर्ष तिवारी, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed