{"_id":"605262f38ebc3e590f3ceb01","slug":"gun-akbarpur-news-knp6182829101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर के बाहर एयरगन से निशानेबाजी करने लगे कोषाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर के बाहर एयरगन से निशानेबाजी करने लगे कोषाधिकारी
विज्ञापन
एयरगन से दफ्तर के बाहर निशानेबाजी करते कोषाधिकारी केके पांडेय।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। माती स्थित कलक्ट्रेट में दफ्तर के बाहर बुधवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी एयर गन से निशानेबाजी करने लगे। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के दफ्तर के कर्मचारी बाहर आ गए। कोषाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी निशानेबाजी कर रही थीं। शाम को ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिम्मेदार अफसर की इस हरकत से हर किसी ने हैरत जताया।
कलक्ट्रेट में वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय दफ्तर के बाहर एयर गन से निशानेबाजी करने लगे। तभी उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कई बार निशाना लगाकर फायरिंग करते दिख रहे हैं। उनके दफ्तर के बाहर अचानक फायरिंग जैसी तेज आवाज आने पर आसपास के कर्मचारी बाहर निकल आए। दफ्तर के सामने कोषागार, गैलरी व बैंक है। लोगों का आवागमन बना रहता है। यदि कोषाधिकारी का निशाना चूक जाता तो कोई जख्मी भी हो सकता था। इससे बेखबर कोषाधिकारी निशानेबाजी करते रहे। साथ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूचि बाजपेई भी उनके हाथ से गन लेकर निशाना लगाते दिख रही हैं। जिले में विडियो वायरल हो गया। किरकिरी होने लगी तो वरिष्ठ कोषाधिकारी सफाई देने लगे। वह एयर गन की सफाई करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर गन गाड़ी में रखते हैं। सफाई के लिए दफ्तर ले गए थे। वहां रुई लगाकर फायरिंग करके सफाई कर रहे थे। यदि उनकी बात मान भी ली जाए तो क्या एयर गन की सफाई में मदद के लिए आई खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी बुलाया गया था।
शासकीय अधिकारियों से गरिमा की जो आचरण व व्यवहार की अपेक्षा है। इसके विपरीत अगर कोई प्रतिकूल तथ्य है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा और दायित्व निर्धारण किया जा सकता है। जितेंद्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी)