{"_id":"6a8a11b9679da03b5e0acd1a","slug":"gujarats-vivan-and-maharashtras-divyanshi-won-the-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154772-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर स्पोर्ट्स: नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन, विवान और दिव्यांशी ने जीते अंडर-17 आयु वर्ग के खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर स्पोर्ट्स: नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन, विवान और दिव्यांशी ने जीते अंडर-17 आयु वर्ग के खिताब
Sun, 23 Aug 2026 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सातवें दिन शनिवार को अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के फाइनल हुए। गुजरात के विवान दवे ने बालक और महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने बालिका वर्ग का खिताब जीता। रविवार को पुरुष व महिला एकल के मुख्य ड्रॉ और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के फाइनल होंगे।
बालक वर्ग के फाइनल में विवान दवे ने कर्नाटक के अथर्व नावरंगे को 8-11, 11-8, 11-9, 9-11, 11-4 से हराया। बालिका वर्ग के फाइनल में दिव्यांशी भौमिक ने तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन को 11-6, 9-11, 12-10, 11-3 से पराजित किया।
बालक वर्ग के सेमीफाइनल में विवान दवे ने तमिलनाडु के विश्रुत रामकृष्णन को 11-7, 10-12, 11-8, 11-7 से और अथर्व नावरंगे ने महाराष्ट्र के प्रतीक तुलसानी को 7-11, 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में दिव्यांशी भौमिक ने पश्चिम बंगाल की अंकोलिका चक्रवर्ती को 14-12, 11-8, 11-4 से हराया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन ने महाराष्ट्र की नैशा रेवास्कर को 5-11, 16-14, 11-9, 10-12, 11-8 से शिकस्त दी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और आठ बार की राष्ट्रीय चैंपियन इंदु पुरी, द्रोणाचार्य अवार्डी संदीप गुप्ता, यूपीटीटीए के चेयरमैन संजीव पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सचिव अरुण बेनर्जी, अंकित गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, संजय टंडन, सुनील, सत्यम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।