{"_id":"5e48d9108ebc3ee5a05cc351","slug":"gujarat-police-raids-the-residence-of-a-youth-who-cheats-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक के आवास पर गुजरात पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक के आवास पर गुजरात पुलिस का छापा
Sun, 16 Feb 2020 11:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात में रहकर पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले महोबा के एक युवक के आवास पर गुजरात पुलिस ने छापा मारा। शनिवार देर शाम शुरु हुई छापामार कार्रवाई से मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। युवक के पास से 37 लाख के जेवर व तीन लाख नगदी बरामद हुई है।
मुख्यालय निवासी एक युवक गुजरात में रहकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाता रहा। पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर खाते में ऑनलाइन पैसा डलवाने के मामले में युवक फरार चल रहा था।
विज्ञापन
मुख्यालय निवासी एक युवक गुजरात में रहकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाता रहा। पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर खाते में ऑनलाइन पैसा डलवाने के मामले में युवक फरार चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार की शाम गुजरात पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से युवक के बीजानगर रोड स्थित आवास पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने सघन जांच की। अचानक भारी पुलिस फोर्स पहुंचने और मकान के अंदर घुसने से आसपास रहने वाले लोगों में खलबली मच गई।
पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के मामले में गुजरात पुलिस ने छापामारी की है। आरोपी पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था।
पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के मामले में गुजरात पुलिस ने छापामारी की है। आरोपी पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था।