फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gujarat lions team reached in kanpur

IPL-10: कानपुर पहुंची ‘गुजरात लॉयन्स’ टीम, फैन्स से घिरे रैना और जडेजा

Tue, 09 May 2017 02:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 09 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
gujarat lions team reached in kanpur
होटल लैंडमार्क में गुजरात लॉयन्स टीम का इस तरह हुआ स्वागत
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मैच खेलने के लिए गुजरात लॉयन्स की टीम सोमवार को शहर पहुंची। होटल लैंडमार्क में टीम का पारंपरिक अंदाज में तिलक लगाने के बाद फूल देकर स्वागत किया गया। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के होटल पहुंचते ही पहले से मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया। जडेजा ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, उनसे हाथ मिलाया और फोटो भी खिंचवाई। होटल लैंडमार्क में सबसे पहले पेसर प्रवीण कुमार ने इंट्री मारी। इसके बाद रविंद्र जडेजा, एरोन फिंच, ड्वेन स्मिथ, ईशान किशन, दिनेश कार्तिक, मनप्रीत गोनी आदि खिलाड़ी पहुंचे।हालांकि कप्तान सुरेश रैना टीम से अलग शाम को होटल लैंडमार्क पहुंचे।
विज्ञापन

 

अभी तक नहीं बिके टिकट

gujarat lions team reached in kanpur
कानपुर पहुंची गुजरात लॉयन्स की टीम
गुजरात लाइंस टीम के प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने से कानपुर शहर के दर्शकों में आईपीएल का क्रेज कम हो गया है। सोमवार को जब टीम बस से होटल पहुंची तो एक भी दर्शक स्वागत के लिए मौजूद नहीं था जबकि पहले मैचों में आने वाली टीम के इस्तकबाल के लिए लोग होटल के बाहर भीड़ लगाए रहते थे। अभी तक मैच के सारे टिकट भी नहीं बिक सके। जबकि पिछले आईपीएल में कुछ महंगे टिकट को छोड़ कर सभी टिकट शुरुआत में ही बिक गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी 

gujarat lions team reached in kanpur
स्टेडियम का निरीक्षण करते अधिकारी
बुधवार को होने वाले मैच के लिए 15 सौ रुपये वाले टिकट अब भी बुक माई शो पर उपलब्ध हैं। जबकि आईपीएल 2016 में खेले गए मैचों से तुलना की जाए तो नजारा बिल्कुल अलग था। तब तीन हजार रुपये से ज्यादा कीमत के ही कुछ टिकट बचे थे। सस्ते टिकट तो दो दिनों में ही समाप्त हो गए थे। गुजरात व दिल्ली के बीच मैच में दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होगा। दिल्ली के अब तक 11 मैचों में आठ अंक हैं। दिल्ली को प्ले ऑफ की दौड़ में रहने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी होगा। 
 
विज्ञापन

तीन महीने में बदली जहीर खान की भूमिका 

gujarat lions team reached in kanpur
ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की भूमिका तीन महीने में बदल गई। 26 जनवरी को ग्रीनपार्क में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में जहीर खान कमेंटेटर थे, 10 मई को होने वाले आईपीएल मैच में वे खिलाड़ी के रूप में ग्रीनपार्क में नजर आएंगे। जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान हैं।

ग्रीनपार्क में रिकॉर्ड नहीं बेहतर
ग्रीनपार्क में जहीर खान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। जहीर ने यहां पर तीन एक दिवसीय मैच खेले हैं और दो विकेट ही ले पाए हैं। वहीं दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में दो विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed