{"_id":"590a043f4f1c1b6e50441add","slug":"gujarat-and-delhi-daredevils-will-now-come-to-kanpur-on-eighth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात-दिल्ली डेयरडेविल्स अब 8 को आएंगी कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात-दिल्ली डेयरडेविल्स अब 8 को आएंगी कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 मई को होने वाले आईपीएल मैच के लिए गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें 8 तारीख को शहर आएंगी। दोनों ही टीमें स्टेडियम में 9 मई को शाम 6 से 9 बजे रात तक फ्लड लाइट में अभ्यास करेंगी। बता दें 10 मई की रात 8 बजे से दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा।
बताते चलें कि गुजरात लायंस टीम 7 मई को मोहाली में पंजाब किंग्स इलेवन के साथ अपना मैच खेलेगी। इसके अगले दिन यानी 8 को मोहाली से कानपुर के लिए रवाना होगी जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स 6 मई को मुंबई इंडियंस से मुंबई में अपना मैच खेलेगी।
जो प्रैक्टिस शेड्यूल आया है वह भी 9 मई को दिया गया है। ऐसे में दोनों टीमें 8 को लखनऊ एयरपोर्ट में उतरेंगी और वहां से बस से होटल लैंडमार्क में आएंगी। यूपीसीए के ललित खन्ना ने बताया कि अभी तक यह जानकारी फ्रेंचाइजी की ओर से दी गई है। इसमें फेरबदल भी हो सकता है।