{"_id":"6ae25f9ad2b53f7ea40b46f1","slug":"guest-at-hotel-regenta-central-skips-out-on-a-6447-bill-for-food-and-accommodation-leaving-the-manager-out-of-pocket-kanpur-news-c-362-1-ka11011-159716-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होटल रिजेंटा सेंट्रल का 6447 रुपये का खाना-किराया डकारा, मैनेजर को भी चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होटल रिजेंटा सेंट्रल का 6447 रुपये का खाना-किराया डकारा, मैनेजर को भी चूना
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर स्थित चार सितारा होटल रिजेंटा सेंट्रल द क्रिस्टल में टप्पेबाज ने कमरा बुक किया। खाना और किराये के 6447 रुपये डकार कर भाग गया। होटल मैनेजर को भी 1000 रुपये का चूना लगा दिया। मैनेजर के रुपये मांगने पर फोन पर गालीगलौज कर धमकाया। होटल के सीनियर मैनेजर गौरव श्रीवास्तव ने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की। उनके आदेश पर स्वरूपनगर थाने में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू की गई।
गौरव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 18 अक्तूबर को मुरलीधर रोहिरा ने होटल का कमरा नंबर 205 किराये पर लिया। कमरे का किराया जीएसटी समेत 4200 रुपये तय हुआ था। अगले दिन 19 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे वह बिना किसी सूचना के अपना बैग कमरे में छोड़कर चला गया।
बाहर जाकर उसने होटल के दूसरे मैनेजर दीपक सक्सेना को फोन कर जरूरत बताकर 1000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए। दोपहर करीब दो बजे दोबारा फोनकर 700 रुपये की मदद मांगी। शक होने पर कमरा खुलवाकर चेक कराया तो अंदर मिले बैग में कूड़ा और खाली पन्नियां भरी मिलीं। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।