फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GT road width will decrease citys appearance will change till Mandhna notice issued to two shopkeepers

एलिवेटेड ट्रैक: घटेगी जीटी रोड की चौड़ाई, मंधना तक बदलेगी शहर की सूरत, गुमटी के दो दुकानदारों को नोटिस

Sat, 28 Dec 2024 04:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

Kanpur News: गुमटी से लेकर सेवायोजन क्रॉसिंग तक डेढ़ तो कहीं सवा मीटर भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। गोल चौराहे से रावतपुर तक एक से सवा दो मीटर तक जगह की जरूरत होगी। गुरुदेव तक डेढ़ से दो मीटर तक जगह की आवश्यकता पड़ेगी। रावतपुर से गीतानगर के बीच दो से सवा दो मीटर की भूमि की जरूरत पड़ रही है।

विज्ञापन
GT road width will decrease citys appearance will change till Mandhna notice issued to two shopkeepers
एलिवेटेड ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अनवरगंज से मंधना तक प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से जीटी रोड की चौड़ाई घटेगी। मंधना तक शहर की सूरत खासी बदल जाएगी। इसकी वजह एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के लिए वर्तमान रेलवे की जमीन से दोनों ओर ढाई से तीन मीटर जमीन की जरूरत है। रेलवे की जमीन वर्तमान ट्रैक के दोनों ओर बनी चहारदीवारी तक है।

विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अनवरगंज से गुरुदेव क्रॉसिंग तक जमीन अधिग्रहण के लिए निरीक्षण किया और कई जगह निशान भी लगाए। अनवरगंज-मंधना रेलवे रूट पर 15.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। यह जरीब चौकी क्रॉसिंग के आगे से उठेगा और मंधना रेलवे क्रॉसिंग से करीब 300 मीटर पहले उतरेगा।

विज्ञापन

इस दौरान रूट में आने वाली 15 रेलवे क्रॉसिंग समाप्त हो जाएंगी। एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को आई टीम ने अनवरगंज से गुरुदेव क्राॅसिंग तक निरीक्षण कर जमीन की जरूरत का आकलन किया। यहां तक के ट्रैक निर्माण में अनवरगंज से गुमटी तक सबसे अधिक जमीन 2.25 से 2.69 मीटर की जरूरत पड़ रही है।

विज्ञापन

इन जगहों का चिह्नांकन किया गया
इसी तरह गुमटी से लेकर सेवायोजन क्रॉसिंग तक डेढ़ तो कहीं सवा मीटर भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। गोल चौराहे से रावतपुर तक एक से सवा दो मीटर तक जगह की जरूरत होगी। गुरुदेव तक डेढ़ से दो मीटर तक जगह की आवश्यकता पड़ेगी। रावतपुर से गीतानगर के बीच दो से सवा दो मीटर की भूमि की जरूरत पड़ रही है। इन जगहों का चिह्नांकन किया गया है।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लेखपालों ने भूमि का जायजा लिया
रेलवे की ओर से कुछ अन्य जगहों पर निशान भी लगाए गए। शनिवार को गुरुदेव क्रॉसिंग से मंधना तक स्थलीय निरीक्षण होगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान लेखपालों ने भूमि का जायजा लिया। रेलवे के अधिकारियों के साथ ही लेखपाल देवेंद्र बाजपेई, बृजेंद्र सिंह और कौशल किशोर मौजूद रहे। यह आकलन के बाद अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को देंगे।

पार्सल नंबर में बांटा ट्रैक
स्थलीय निरीक्षण से पूर्व रेलवे के विशेषज्ञों ने निर्धारित रूट को 25 ब्लॉक (पार्सल) में बांटा है। इन ब्लॉक में रेलवे की भूमि, निजी, संस्थागत, सरकारी भूमि, दूसरे विभाग की जगह शामिल हैं। इन जगहों का उपयोग रेलवे के बनने वाले ट्रैक के निर्माण में किया जा सकता है। इन ब्लॉक में चिह्नित हुई भूमि का राजस्व विभाग गाटा संख्या के आधार पर आकलन कर रहा है।

यह ब्लॉक हुए तय
ब्लॉक एक अनवरगंज, ब्लॉक दो जरीब चौकी, ब्लॉक तीन दर्शनपुरवा, ब्लॉक चार व पांच सर्वोदयनगर, ब्लॉक छह रावतपुर, ब्लॉक सात और आठ गीतानगर, ब्लॉक नौ गुरुदेव, ब्लॉक 10 विनायकपुर, ब्लॉक 11 विश्वविद्यालय, ब्लॉक 12 और 13 बगिया क्रॉसिंग, ब्लॉक 14 एसपीएम हॉस्पिटल, ब्लॉक 15, 16, 17, 20 और 21 कल्याणपुर, ब्लॉक 18 और 19 कल्याणपुर कला, ब्लॉक 22 और 23 आईआईटी, ब्लॉक 24 सरकारी भूमि, ब्लॉक 25 मंधना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed