फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GT Road widening will break many houses in Rasulpur village

जीटी रोड चौड़ीकरण में रसूलपुर गांव के कई घर टूटेंगे

Sun, 27 Sep 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
GT Road widening will break many houses in Rasulpur village
जीटी रोड के किनारे बसा रसूलपुर गांव - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र से गुजरी जीटी रोड का चौड़ीकरण काम जल्द ही आरंभ होने की संभावना है। जीटी रोड चौड़ीकरण में क्षेत्र के रसूलपुर गांव के दर्जनों गांवों जमींदोज होंगे, इससे परेशान ग्रामीणों ने घरों के राजस्व अभिलेख न होने पर मुआवजा न मिलने समेत समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय व अपर जिलाधिकारी भू अधिपत्य के कार्यालय में गुहार लगाई थी। जिससे अधिकारियों ने क्षेत्रीय लेखपाल से रसूलपुर गांव का नजरी-नक्शा तैयार कर प्रेषित करने के आदेश दिए हैं जिससे जीटी रोड चौड़ीकरण में जा रहे घरों के गृह स्वामियों को एनएचएआई द्वारा मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन

रसूलपुर ग्राम प्रधान स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव के रामनरेश पाल, मुन्नी लाल, बालेश्वर, इकरार, रामेश्वर, रमेश सहित करीब आधा सैकड़ा लोगों के घर जीटी रोड चौड़ीकरण में तोड़े जाएंगे। ग्राम प्रधान ने बताया कि रसूलपुर गांव की आबादी बहुत पुरानी बसी है इसलिए आबादी के कोई भू अभिलेख गृहस्वामियों के पास नहीं है, लेकिन जब से जीटी रोड चौड़ीकरण में घरों के तोड़े जाने का नोटिस ग्रामीणों को मिला है। तब से सब परेशान थे, कई बार ग्रामीणों संग एसडीएम, एडीएम से गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

मामले में क्षेत्रीय लेखपाल प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण में रसूलपुर गांव का एक बड़ा हिस्सा अधिग्रहीत होना है इसमें आधा सैकड़ा से अधिक घर तोड़े जाएंगे। आलाधिकारियों से निर्देश मिल गए हैं जल्द ही गांव में सर्वे काम चालू किया जाएगा। उधर मामले में तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी भू अधिपत्य कार्यालय से रसूलपुर गांव के ऐसे ग्रामीणों की सूची तलब की गई है जिनके घर जीटी रोड चौड़ीकरण में अधिग्रहीत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed