{"_id":"5e4bf7968ebc3ef28e6af97d","slug":"gst-theft-28-crore-iron-bought-from-fake-firm-opened-in-small-town-officer-shocked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी चोरीः छोटे से कस्बे में खुली फर्जी फर्मों से खरीदा गया 28 करोड़ का लोहा, अब सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी चोरीः छोटे से कस्बे में खुली फर्जी फर्मों से खरीदा गया 28 करोड़ का लोहा, अब सच आया सामने
Tue, 18 Feb 2020 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में कस्बे की तीन फर्मों के नाम से 28 करोड़ का लोहा खरीदा गया, जिसमें करीब पांच करोड़ रुपये जीएसटी का चूना लगाने के मामले में मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर टीम के साथ जांच करने पहुंचे।
तीनों फर्मों का कोई पता नहीं चला। फर्जी फर्मों की तलाश को लोहा बेचने वाले कई जिलों के डीलर जांच के घेरे में आ गए हैं। वाणिज्य कर विभाग इटावा रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति व असिस्टेंट कमिश्नर चरण सिंह, स्थानीय वाणिज्य कर अधिकारी गणेश यादव व अभिषेक मिश्रा के साथ यहां पहुंचे।
उन्होंने कस्बे के पते से खोली गई फर्म अनंत इंटरप्राइजेज के मालिक अजफरीम मुबीन, लक्ष्मी इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक सहदेव प्रजापति व मून इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक तौफीक अंसारी की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस पर अधिकारियों ने बरतल के प्रधान के पति सर्वेश शाक्य से जानकारी ली।

उन्होंने इन नामों से कोई भी बिल्डिंग मैटीरियल की फर्म नहीं होने की बात कही। कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में लोहे की खपत भी नहीं है। फिलहाल इन तीनों फर्मों ने नवाबगंज का पता दिखाकर मुरादाबाद, गाजियाबाद व बरेली के डीलरों से 28 करोड़ का लोहा खरीदा है। ई-वे बिल से की गई लोहा खरीद पर करीब पांच करोड़ रुपये जीएसटी भी नहीं जमा नहीं किया।
ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने बताया कि अलीगढ़ में लोहे की सामग्री से लदा ट्रक पकड़ा गया। ई-वे बिल के आधार पर जांच की गई तो नवाबगंज के पते से तीनों फर्में मिलीं। छोटे से कस्बे में 28 करोड़ लोहा की आपूर्ति पर शक गहराया तो छानबीन की गई। फिलहाल अभी लोहा खरीदने वाली तीनों का फर्मों का पता नहीं चल सका।
उन्होंने बताया कि इन फर्मों को लोहा बेचने वाले करीब डेढ़ दर्जन से अधिक डीलरों पर शिकंजा कसा जाएगा। इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। फिलहाल जीएसटी चोरी कर लोहे का व्यापार करने वाला पूरा रैकेट चलने की आशंका है। शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा।