फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   grp caught 28 kids in gwalior barauni express in unnao

बरौनी ग्वालियर से 28 बच्चों को बांदा ले जा रहे मौलवी को जीआरपी ने ट्रेन से पकड़ा, अब ये सच आया सामने

Tue, 25 Jun 2019 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
grp caught 28 kids in gwalior barauni express in unnao
बच्चों को साथ ले जाने वाला मौलवी - फोटो : अमर उजाला
बरौनी ग्वालियर मेल से 28 बच्चों को बांदा ले जा रहे मौलवी को जीआरपी ने ट्रेन से उतारा। मौलवी ने बताया कि वह बच्चों को पढ़ाने के लिए ले जा रहा था। बच्चों से बात पर पता चला कि वह कानपुर में पढ़ाने की बात कहकर घर से लाया था। जीआरपी ने परिजनों से संपर्क करने के साथ ही बच्चाें व मौलवी को चाइल्डलाइन को सौंपा है।
विज्ञापन


परिजनों के आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। बिहार प्रांत के थाना अकरिया के गांव बिसरवां मोहलगांव निवासी मो. जाहिद पुत्र हफीम मौलवी है। सोमवार को वह गांव के ही 28 बच्चों को दोपहर 2 बजे ग्वालियर-बरौनी मेल के एस 9 डिब्बे में बिठाकर बांदा ले जा रहा था। गाड़ी में बैठे यात्रियों को शक होने पर उन्होंने कंट्रोलरूम को सूचना दी।
विज्ञापन


 

जीआरपी थाने में खड़े बरौनी ग्वालियर मेल से उतारे गए 28 बच्चे

grp caught 28 kids in gwalior barauni express in unnao
बरौनी ग्वालियर मेल से उतारे गए 28 बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी को 28 बच्चे ले जाने की जानकारी मिलते ही गाड़ी जैसे ही उन्नाव जंक्शन पहुंची सिपाहियों ने सभी को उतार लिया। थाने लाकर बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह मौलवी के साथ पढ़ाई करने जा रहे हैं। जीआरपी ने जब बच्चों के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मौलवी कानपुर के किसी मदरसा में पढ़ाने की बात कहकर घर से लेकर गए हैं।

मौलवी व परिजनों की बातों में अंतर मिलने पर बच्चों व मौलवी को थाने में बिठाया गया। बाद में जीआरपी ने बच्चों व मौलवी को चाइल्ड लाइन को सौंपा है। बच्चों की उम्र 6 से 12 साल के बीच है। जीआरपी प्रभारी एसके राव ने बताया कि बच्चों व मौलवी को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। बच्चों के परिजनों से भी संपर्क कर लिया गया है। अगर वह तहरीर देते हैं तो मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed