फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Groom committed suicide on marriage day

जनाती-बाराती दूल्हे की अर्थी में हुए शामिल, पति को कफन में लिपटा देख बेसुध हुई सजी-संवरी दुल्हन

Fri, 29 Jun 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Groom committed suicide on marriage day
दूल्हा के घर के बाहर गांव की महिलाओं और पुरुषों का जमघट, शोकग्रस्त दुल्हन काजल।
शहनाई की गूंज के बीच दुल्हन ब्याह कर लाए दूल्हे ने विदाई के चंद घंटे बाद घर में फांसी लगा ली। अगले ही दिन बृहस्पतिवार को बधाई पूजन होना था। शहनाई वाले घर में मातम और पूरे गांव में शोक छा गया। लाल रंग की साड़ी में सजी-संवरी दुल्हन ने सुहाग से पहले पति को कफन में लिपटा देखा तो बेसुध हो गई। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं समझ पा रहे।
विज्ञापन


घटना बांदा बदौसा थाना क्षेत्र में नांदनमऊ गांव के लोहारन पुरवा की है। यहां के गेंदालाल के 25 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ अरुण की सोमवार को धूमधाम के साथ बारात अतर्रा नगर गई थी। मंगलवार को विदाई हुई। अरुण दुल्हन काजल को साथ लेकर खुशी-खुशी घर आया। सब कुछ सामान्य था। गुरुवार को बधाई पूजन की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार की देर रात तक जश्न का माहौल रहा। इसके बाद सभी परिजन अपने-अपने स्थानों पर सोने चले गए। दूल्हा अरुण अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक कमरा बंद रहा। कोई आहट न मिलने पर भाभी मिथलेश ने दरवाजे से झांककर देखा तो संजय का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

 

खपरैल में मां की साड़ी बांधकर फांसी लगा ली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची बदौसा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम शव गांव पहुंचा। शादी में आए खानदानी अर्थी में शामिल हुए। संजय महानगरों में जाकर मजदूरी करता था। बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या की घटना है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं
दूल्हे की आत्महत्या ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। संजय उर्फ अरुण के चचेरे भाई मनोज की भी गुरुवार को शादी थी। बारात अतर्रा जानी थी, लेकिन पूर्व संध्या पर ही अरुण ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को ऐन बारात के मौके पर शव पहुंचा। गमगीन माहौल में पहले शव का अंतिम संस्कार किया गया फिर सादगी के साथ शोक भरे माहौल में मनोज की बारात रवाना हुई। भाई अखिलेश ने बताया कि बुधवार को संजय चचेरे भाई मनोज की शादी की व्यवस्थाओं में दिनभर जुटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed