फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Groom brother died due to electrocution of high tension line in Mahoba

शादी की खुशियां मातम में बदली: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दूल्हे के भाई की मौत, बराती झुलसा

Thu, 08 Dec 2022 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Dec 2022 07:40 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ कर दूल्हे के भाई की मौत हो गई।

विज्ञापन
Groom brother died due to electrocution of high tension line in Mahoba
अस्पताल में भर्ती झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना खरेला के बरदा गांव में विदाई के बाद लोडर में दहेज का सामान लादकर जाते समय झूलते हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दूल्हे के भाई की मौत हो गई जबकि एक बराती गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम बदल गईं। बरदा गांव निवासी कल्याण सिंह की पुत्री नेहा की बुधवार को शादी थी। बरात मध्यप्रदेश के ज्योराहा गांव से आई थी। पूरी रात शादी की रस्में चली और सुबह 11 बजे दूल्हा रविंद्र सिंह दुल्हन को विदा कराकर चला गया। अन्य बराती बस में सवार होकर आगे बढ़ गए जबकि दूल्हे का छोटा भाई धर्मेंद्र (26) व गांव का शिवम (24) लोडर में दहेज का सामान लादकर बैठ गए।
विज्ञापन


गांव से कुछ दूरी में विद्यालय के पास अनुसूचित जाति बस्ती के लिए निकली हाईटेंशन लाइन के झूलते तार दहेज के सामान में टकराने के बाद दोनों युवकों को छूते हुए निकल गए। करंट की चपेट में आने से दोनों अचेत होकर वाहन से नीचे गिर गए। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचेत अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दूल्हे के भाई धर्मेंद्र की मौत हो गई जबकि शिवम की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। सूचना पर तहसीलदार संजीव कुमार राय ने लेखपाल व थाने एसएसआई शिवकुमार यादव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना से वर व वधू पक्ष में कोहराम मचा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed