फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Greenpark: Divisional Commissioner arrived to inspect the stadium

Greenpark: निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त, सोफे फटे, खिड़कियों के शीशे टूटे व छत से टपकता मिला पानी

Wed, 28 Aug 2024 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2024 11:55 PM IST
सार

Kanpur News: मंडलायुक्त को स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान टेस्ट मैच की अधूरी तैयारियां दिखीं। उन्होंने काम जल्द पूरा करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि लगातार घट रही दर्शक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दें।

विज्ञापन
Greenpark: Divisional Commissioner arrived to inspect the stadium
निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच के लिए एक माह से भी कम समय बचा है। बावजूद इसके अभी तक स्टेडियम में कई काम अधूरे पड़े हैं। बुधवार को ग्रीनपार्क का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त को फटे सोफे, खिड़कियों के शीशे टूटे व छत से टपकता पानी दिखा। इनको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और खामियों को जल्द दूर करने के आदेश दिए। इसके अलावा ग्रीनपार्क की लगातार घट रही दर्शक क्षमता को लेकर भी उन्होंने संबंधित विभागों से जानकारी जुटाकर इसे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बुधवार दोपहर ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मैदान की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद न्यू प्लेयर पवेलियन और फिर दर्शकों की बैठने की जगह का निरीक्षण किया। जहां फटे सोफे और खिड़कियों के टूटे शीशे देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो-जो कमियां हैं उसकी सूची तैयार करें और जो काम जिस विभाग को कराने हैं वे पूरी जिम्मेदारी के साथ जल्द पूरा कराए। खेल विभाग और यूपीसीए अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले काम जल्द पूरे करें। यदि कोई काम पीडब्लूडी के स्तर से होना है, तो उसे भी बताएं ताकि समय रहते अधिकारियों को लगाकर काम पूरा करा दिया जाए।
विज्ञापन

पवेलियन की छतों से टपकता मिला पानी
मंडलायुक्त जब न्यू प्लेयर्स पवेलियन में पहुंचे तो वहां कई जगह से पानी टपक रहा था। ग्रीनपार्क के अंदर बने रेस्टोरेंट की तरफ पहुंचे तो वहां की पहली मंजिल में फर्श पर पानी भरा था। पता चला कि छत से पानी टपकता रहता है, जिसके कारण यहां पानी भरा हुआ है। इन सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।

 

तीन-तीन ड्रेसिंग रूम के चलते गिरी दर्शक क्षमता
ग्रीनपार्क की लगातार गिर रही दर्शक क्षमता के बारे में कमिश्नर ने जब जानकारी जुटाई तो सामने आया कि पिछले एक दशक से यहां हुए नए निर्माण में दर्शकों के बैठने की बजाए खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम को तवज्जो दी गई। इनका निर्माण होने के बाद से धीरे-धीरे दर्शक क्षमता कम हो गई, क्योंकि जब से ग्रीनपार्क बना है, उसके बाद से खिलाड़ियों के लिए तीन ड्रेसिंग रूम अभी तक बन चुके हैं, लेकिन दर्शकों के लिए गैलरी का निर्माण नहीं कराया गया। इस कारण दर्शक क्षमता कम होती गई। निरीक्षण के दौरान यूपीसीए के सचिव अरविंद श्रीवास्तव, उप निदेशक खेल आरएन सिंह, नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed