फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park to host UP T20 League, starting August 14

Kanpur News: ग्रीनपार्क को मिली यूपी टी-20 लीग की मेजबानी, 14 अगस्त से आगाज

Thu, 14 May 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Green Park to host UP T20 League, starting August 14
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण की मेजबानी कानपुर को सौंपी है। आयोजन 14 अगस्त से छह सितंबर तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा।यूपी टी-20 लीग के अध्यक्ष संजय कपूर ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट 24 दिनों तक चलेगा। इसमें कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल शामिल हैं। प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें कानपुर सुपर स्टार्स, लखनऊ फॉल्कंस, मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लॉयंस और नोएडा किंग्स शामिल हैं। प्रत्येक टीम को छह से 12 खिलाड़ियों तक बरकरार रखने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सभी टीमें यूपीसीए के निर्देशों के अनुसार अगले महीने चयन प्रक्रिया आयोजित करेंगी। प्रत्येक टीम के लिए 1.25 करोड़ रुपये की खर्च सीमा तय की गई है। विजेता टीम को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। लीग को और आकर्षक बनाने के लिए इस बार हिंदी फिल्म उद्योग की हस्तियों को भी आमंत्रित करने की तैयारी है। साथ ही चमचमाते विजेता कप का छहों टीम शहरों में भ्रमण कराया जाएगा। यूपी टी-20 लीग की शुरुआत वर्ष 2023 में कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम से हुई थी। पहले संस्करण में काशी रुद्रास ने खिताब जीता था। इसके बाद लखनऊ में आयोजित दूसरे संस्करण में मेरठ मेवरिक्स और तीसरे संस्करण में फिर काशी रुद्रास विजेता बनी थी। कपूर ने बताया कि इस बार लीग का प्रसारण सोनी और डीडी टीवी पर किया जाएगा। डिजिटल स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी और इसके प्रसारण को 150 से 200 देशों तक पहुंचाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।बैठक में यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, संजीव सिंह, मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब, केसीए उपाध्यक्ष संजय तिवारी और सचिव कौशल कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed