फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park gets hosting of international ODI matches matches will be played between India A and Australia A

UP: ग्रीनपार्क को मिली तीन अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की मेजबानी, इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होंगे मुकाबले

Fri, 30 May 2025 06:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 May 2025 06:44 AM IST
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में होने वाली सिरीज का पहला वनडे मैच 30 सितंबर, दूसरा तीन अक्टूबर और तीसरा मैच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा। बता दें कि भारत को अक्टूबर में आस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है, जहां उसे तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
Green Park gets hosting of international ODI matches matches will be played between India A and Australia A
ग्रीनपार्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

Kanpur Green ParK Stadium: कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की मेजबानी करने का मौका मिला है। सितंबर व अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया-ए और इंडिया-ए के खिलाफ दो चार दिवसीय और तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज होगी। तीन वनडे मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, दो चार दिवसीय मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-ए के भारत दौरे का प्रोग्राम जारी
ग्रीनपार्क को मेजबानी दिलाने में यूपीसीए के मुखिया व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने जानकारी दी कि बीसीसीआई की ओर से ऑस्ट्रेलिया-ए के भारत दौरे का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है, जिसकी मेजबानी यूपीसीए को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Green Park gets hosting of international ODI matches matches will be played between India A and Australia A
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला

खेलनी है तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज
लखनऊ में खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मुकाबलों में पहला मैच 16 से 19 सितंबर और दूसरा 23 से 26 सितंबर तक खेला जाएगा। वहीं, ग्रीनपार्क में होने वाली सिरीज का पहला वनडे मैच 30 सितंबर, दूसरा तीन अक्टूबर और तीसरा मैच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा। बता दें कि भारत को अक्टूबर में आस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है। जहां उसे तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय आयोजन न मिलने की उड़ी थी अफवाहें
इसलिए लखनऊ-कानपुर में आस्ट्रिलया-ए के खिलाफ होने वाली यह सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने का रास्ता बनाएगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में अंतिम बार कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन 27 सितंबर 2024 को हुआ था। पिछले वर्ष भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के बाद ग्रीनपार्क स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय आयोजन न मिलने की अफवाहें भी उड़ी थी।

Green Park gets hosting of international ODI matches matches will be played between India A and Australia A
ग्रीनपार्क - फोटो : amar ujala

ग्रीनपार्क व यूपीसीए के लिए संजीवनी
मीडिया कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि यूपीसीए को आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मिली मेजबानी ग्रीनपार्क और यूपीसीए के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। यूपीसीए में इस वर्ष चुनाव होने हैं, जिसके चलते बागी हावी होते जा रहे थे लेकिन बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कानपुर और लखनऊ को अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी दिलवाकर बागियों की रणनीतियों को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed