{"_id":"4dc799cca07dad9382536fcacdb41610","slug":"green-park-are-two-ipl-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनपार्क में हो सकते हैं आईपीएल के दो मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनपार्क में हो सकते हैं आईपीएल के दो मैच
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल शुरू होने से पहले फ्लड लाइटों के संबंध में कोई समस्या नहीं आई तो ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो मैच मई में हो सकते हैं। स्टेडियम की फ्लड लाइटों को बीसीसीआई टीवी टीम के निर्देशानुसार तैयार किया जा रहा है। गुजरात लायंस की टीम ग्रीनपार्क को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाने पर तैयार है। सीएम अखिलेश यादव भी ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच पर उत्साहित हैं।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बताया कि स्टेडियम में डायरेक्टर पैवेलियन के बाहर लगी फ्लड लाइट की परछाई मैदान पर पड़ती है। कुछ दिन पहले बीसीसीआई टीवी के चीफ कैमरामैन ने फ्लड लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए थे। अभी आईपीएल होने में वक्त है तब तक संभव है कि फ्लड लाइट की समस्या दूर कर ली जाए। बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का ड्रेसिंग रूम है। शहर में होटलों की संख्या भी पहले से बढ़ी हैं। स्टेडियम में अक्तूबर महीने में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वन-डे मैच का सफल आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में आईपीएल के मैच होने में समस्या नहीं आएगी। यूपी टीम को जहीर खान तेज गेंदबाजी के गुर सिखाएंगे। इसके लिए कानपुर या अन्य जगह जल्द ही कैंप लगाया जाएगा। शहर में एयरपोर्ट के सवाल पर बताया कि टीमें लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगी। जैसा अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान होता है। बताया कि साल के अंत तक होने वाली टेस्ट सीरीज में मैच के लिए यहां से प्रस्ताव भेजा जाएगा। लोढ़ा समिति के प्रश्न पर कहा कि तीन मार्च को सुप्रीम कोर्ट में बीसीसीआई अपना पक्ष रखेगी। वार्ता के दौरान यूपीसीए के मीडिया प्रभारी अहमद अली खान तालिब आदि मौजूद रहे।