फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   green park and players will be under three-tier security cover, two IPS officers will be given responsibility

Kanpur: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे मैदान और खिलाड़ी, दो आईपीएस को जिम्मेदारी…रखेंगे पल-पल की जानकारी

Tue, 24 Sep 2024 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। दो आईपीएस अलग-अलग दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों के अंडर में कई एडिशनल डीसीपी और एसीपी भी रहेंगे।

विज्ञापन
green park and players will be under three-tier security cover, two IPS officers will be given responsibility
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में टेस्ट मैच और खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। होटल से लेकर ग्रीनपार्क तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी रहेगी। वहीं दोनों टीमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दो आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई है। इनकी जिम्मेदारी ये भी होगी कि कोई बाहर का आदमी खिलाड़ी से मिल न सके। सोमवार देर शाम हुई ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी बताई गई।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क की तीन चक्रों में होगी सुरक्षा व्यवस्था
डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मैदान के बाहर को इनर क्वार्डन बनाया गया है। ग्राउंड पर सिर्फ खिलाड़ी और अंपायर के अलावा और कोई नहीं रहेगा। मिडिल क्वार्डन में वीवीईपी और वीआईपी पवेलियन को रखा गया है। वहीं आउटर क्वार्डन स्टेडियम परिसर को बनाया गया है। तीनों क्वार्डन की जिम्मेदारी एक एक डीसीपी को सौंपी गई है। उनके साथ एडीसीपी और एक से दो एसीपी लगाए गए हैं।

विज्ञापन

होटल में डीसीपी मुख्यालय की होगी सुरक्षा जिम्मेदारी
खिलाड़ी होटल लैंडमार्क में रुकेंगे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीसीपी मुख्यालय आरती सिंह को सौंपी गई है। वहीं सुबह वहां पर एसीपी कलक्टरगंज व क्राइम मोहसिन खान और रात में एसीपी कानून व्यवस्था अजय त्रिवेदी की तैनाती रहेगी। डीसीपी ने बताया होटल से ग्रीनपार्क जाने वाले रूट पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि बांग्लादेश में जो हालात हैं, उसे लेकर भी पुलिस टीम सतर्क है। इस मामले में इंटेलीजेंस एजेंसी से इनपुट लिए जा रहे हैं। साथ ही अगर किसी ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इतने पुलिस अधिकारी और कर्मी जिले के बाहर से होंगे तैनात
आईपीएस 02, एएसपी/डीसीपी 04, सीओ/एसीपी 15, इंस्पेक्टर 65, सब इंस्पेक्टर 220, महिला एसआई 10, मुख्य आरक्षी/ आरक्षी 550, महिला आरक्षी 150, पीएसी 5 कंपनी, आरएएफ 1 कंपनी, एटीएस 1 टीम, बीडीएस/एएस चेक टीम 12 टीम।

इन अधिकारियों के पास बड़ी जिम्मेदारी

  1. श्रवण कुमार सिंह (डीसीपी पूर्वी): संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी
  2. रवींद्र कुमार (डीसीपी ट्रैफिक): संपूर्ण कार्यक्रम की ट्रैफिक व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी
  3. शिवा सिंह (एडीसीपी): नोडल अधिकारी क्रिकेट सेल
  4. राजेश कुमार श्रीवास्तव (एडीसीपी) : सहायक नोडल अधिकारी क्रिकेट सेल
  5. आशुतोष कुमार (एसीपी कोतवाली) : नोडल राजपत्रित अधिकारी
  6. अमरनाथ यादव (एसीपी क्राइम) : सहायक नोडल राजपत्रित अधिकारी फर्स्ट
  7. अजय कुमार त्रिवेदी (एसीपी लॉ एंड ऑर्डर) : सहायक नोडल राजपत्रित अधिकारी सेकेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed