फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gravel dislodged from the highway due to light rain; potholes have reappeared.

Kanpur News: हल्की बारिश से उखड़ी हाईवे की बजरी, फिर से हो गए गड्ढे

Fri, 24 Jul 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gravel dislodged from the highway due to light rain; potholes have reappeared.
कानपुर देहात/रनियां। हल्की बारिश ने ही राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण व रखरखाव के दावों की पोल खोल दी है। अकबरपुर से कानपुर की तरफ जाने वाले हाईवे की स्थिति बहुत खराब है। हाल ही में मरम्मत कर बनाई गई सड़क की परतें उखड़ गई हैं और जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से निकली गिट्टी व बजरी बिखरी पड़ी है। इससे वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों और साइकिल सवारों के लिए बना हुआ है। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन जब अचानक गड्ढों के पास पहुंचते हैं तो अनियंत्रित हो जाते हैं। सड़क पर फैली बजरी के कारण दोपहिया वाहनों के पहिये फिसलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अकबरपुर की तरफ से आने के दौरान एक वनस्पति फैक्टरी के समीप से लेकर रायपुर तक मरम्मत की गई सड़क की बजरी उखड़ने से फैली गई है। वहीं, पैचवर्क किए गए गड्ढे फिर से बन गए हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। रनियां निवासी नितिन कुशवाहा व राम लखन ने बताया कि बारिश के बाद हाईवे की स्थिति पहले से बदतर हो गई है। गड्ढों से बचने के चक्कर में चालकों को अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकराने का गंभीर खतरा बना रहता है। वहीं, मैथा मार्ग निवासी प्रीतम सचान ने कहा कि रात के अंधेरे में ये गड्ढे और फैली बजरी दिखाई न देने से स्थिति और भयावह हो जाती है। हाईवे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, ऐसे में जिम्मेदार विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed