फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Grandma' soldier was honored, appreciated

‘दादी’ का सिपाही ने किया सम्मान, मिली सराहना

Tue, 05 Apr 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
'Grandma' soldier was honored, appreciated
कानपुर देहात के मूसानगर थाने में वूद्धा के साथ कांस्टेबल नीरज यादव। इनकी एडीजी नवनीत सिकेरा ने स? - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर (कानपुर देहात)। पुलिस पर काम का बोझ बहुत ज्यादा होता है। इसके चलते उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। परिवार से दूर रहने की वजह से वह चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। इसका असर उनके स्वभाव में दिखाई देता है। इससे लोगों के बीच पुलिस की छवि गलत बनी हुई है। लेकिन पुलिस अच्छी भी होती है। यह चरितार्थ किया है मूसानगर थाने में तैनात सिपाही नीरज कुमार यादव ने। रविवार को थाने पहुंची वृद्धा को सिपाही ने पास बैठाकर पानी पिलाया। नंगे पैर देख चप्पल पहनाए। खाने के लिए अंगूर देने के साथ ही किराया देकर टेंपो में बैठाकर विदा किया। इसे फेसबुक में पोस्ट किया तो अपर पुलिस महानिदेशक नवनीत सिकेरा ने सिपाही की सराहना की। लिखा कि ऐसा मौका हम सभी को मिले। सिपाही नीरज यादव इलाहाबाद के हंडिया थाने के अजोरवा गनेशीपुर निवासी हैं।
विज्ञापन

थाना मूसानगर में तैनात कांस्टेबल नीरज कुमार यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर वह ड्यूटी पर थे। तभी एक वृद्धा थाने में नंगे पैर पहुंची। उसने वृद्धा को पास कुर्सी मेें बैठाया और पानी पिलाया। पानी पीने के बाद मैने पूछा दादी अब बताओ कोई दिक्कत है। तो वह बोली लाला हमारे पास चप्पल नहीं हैं। मेरा पांव जल रहा है हमें चप्पल दिला दो। इस पर उसने बाजार से लाकर चप्पल पहनाई। कुछ खाने के लिए कहा तो मना किया। फिर कान में कहा कि बेटा पांच रुपये के अंगूर खिला दो। वह एक किलो अंगूर ले आया। दादी से कहा कि अंगूर खाओ। इस पर वृद्धा ने कहा कि बेटा तुम भी खाओ। दादी ने परिचय पता पूछा तो बताया कि इलाहाबाद से हूं। इलाहाबाद का नाम सुनकर दादी ने कहा वहां मेला लगता है। इसके बाद गांव पूछा तो दादी ने कहा कि मेरा नगीना गांव है। वह थाने से सात किलोमीटर दूर है। इस पर उन्हें टेंपो में बैठाकर किराया दिया। दादी ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सिपाही ने बताया कि इस फोटो को फेसबुक और मीडिया सेल पर पोस्ट किया था। एडीजी नवनीत सिकेरा ने सराहा है। लिखा कि काश ऐसा मौका हम सभी को मिले। ऐसा व्यवहार सभी का होना चाहिए। फेसबुक देख सभी लोग सिपाही की सराहना कर रहे हैं। फेसबुक में एक दिन में डेढ़ लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed