{"_id":"614c60b88ebc3efaba7417ea","slug":"govindnagar-robbery-case-five-dacoits-were-found-at-jhakarkati-bus-stand-absconding-from-the-bus-police-traced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविंदनगर डकैती कांड: झकरकटी बस अड्डे पर मिले थे पांचों डकैत, बस से हुए थे फरार, पुलिस ने कर लिया ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदनगर डकैती कांड: झकरकटी बस अड्डे पर मिले थे पांचों डकैत, बस से हुए थे फरार, पुलिस ने कर लिया ट्रेस
Thu, 23 Sep 2021 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Sep 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता आशा गुप्ता
- फोटो : amar ujala
कानपुर के गोविंदनगर में वृद्धा को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती के मामले में पुलिस की जांच में एक नया खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों बदमाश झकरकटी बस अड्डे पर मिले थे। यहीं से बस पकड़कर शहर छोड़ फरार हो गए थे।
बदमाश किस बस से और कहां गए ये पुलिस अभी तक पुख्ता पता नहीं कर सकी है। आशंकाओं के आधार पर तीन टीमें अलग-अलग शहरों में गई हैं।गोविंदनगर स्थित शिवम इन्क्लेव के फ्लैट में 16 सितंबर की रात बदमाशों ने धावा बोलकर 14 लाख की डकैती को अंजाम दिया था।

Trending Videos
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बदमाशों को साइकिल से जाते हुए झकरकटी के पीछे तक ट्रेस किया था। वहीं तीन अन्य बदमाशों को टेंपो में बैठकर घंटाघर पर उतरते हुए देखा गया था। इसके आगे की लोकेशन पता नहीं चल रही थी। अब पुलिस ने आगे की लोकेशन भी ट्रेस कर ली है।
एडीसीपी साउथ ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि घंटाघर पर उतरने वाले तीनों बदमाश झकरकटी बस अड्डे पहुंचे थे। दूसरी तरफ से साइकिल वाले दोनों बदमाश यहीं पहुंचे। आशंका है कि पांचों एक जगह पर इकट्ठा होने के बाद बस पकड़कर फरार हो गए। उस समय जो-जो बसें जिन-जिन शहरों के लिए रवाना हुईं उनका ब्योरा पुलिस खंगाल रही है।
डाका डलवाने वाले को नहीं ट्रेस कर पा रही पुलिस
डकैती में एक तथ्य पहले से ही स्पष्ट है कि इसमें कोई न कोई परिचित शख्स शामिल है। हैरानी की बात यह है कि फ्लैट में आने जाने वाले, आसपास के दुकानदार, गार्ड, आदि समेत 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग रहा है। इसलिए वारदात के खुलासे में देरी हो रही है।