{"_id":"6059a15d1f7ff02d04789a49","slug":"governor-awarded-medal-to-university-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: यूनिवर्सिटी टॉपर को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: यूनिवर्सिटी टॉपर को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
Tue, 23 Mar 2021 01:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
शिवम सोनकर को मेडल देकर सम्मानित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एमएससी के कृषि अर्थशास्त्र विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल ने महरहा के रहने वाले शिवम सोनकर को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। बिंदकी तहसील के महरहा गांव के रहने वाले रमेश चंद्र सोनकर के पुत्र शिवम सोनकर ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में कृषि अर्थशास्त्र विभाग से एमएससी की शिक्षा ग्रहण की।
जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। शिवम के पिता पेशे से किसान हैं। इनकी माता बसंती सोनकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। जो वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की जिला अध्यक्ष भी हैं।
शिवम ने बताया कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। जिन्होंने उनका हमेशा उत्साहवर्धन किया। शिवम वर्तमान में पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं और आगे चलकर वे पीसीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं।