{"_id":"68c9cdd3197dfd33880ef21c","slug":"governor-anandiben-patel-will-stay-in-the-city-for-three-days-from-today-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1268544-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज से तीन दिन तक शहर में रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज से तीन दिन तक शहर में रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : आर्काइव
कानपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 से 19 सितंबर तक शहर में रहेंगी। इस दौरान वह छत्रपति शाहू जी महाराज विवि, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि और एचबीटीयू में होने वाले दीक्षांत समारोहों की अध्यक्षता करेंगी। प्रवास के दौरान वह सीएसजेएमयू में ही रुकेंगी।
राज्यपाल 17 सितंबर की सुबह 8:50 बजे सीएसजेएमयू के हेलीपैड पर उतरेंगी। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक विवि के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर 12 से एक बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण देखेंगी।
इसके बाद नए स्टेडियम का शुभारंभ कर खिलाड़ियों से संवाद करेंगी तथा शाम को विश्वविद्यालय सभागार में टीबी मरीजों को पोषण पोटली व आंगनबाड़ी को किट वितरित करेंगी। 18 सितंबर को राज्यपाल सुबह 9:55 बजे से सीएसए में दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन
शाम को वे पुलिस लाइन में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिले के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगी। 19 सितंबर को राज्यपाल एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में सुबह 9:50 बजे पहुंचेंगी। 12 बजे तक राज्यपाल दीक्षांत की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर बाद वह सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।