फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government pistol and cartridges stolen from police post in Kanpur

पुलिस चौकी में चोरी, सोते रहे प्रभारी: सरकारी पिस्टल और कारतूस पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 10 Nov 2022 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Nov 2022 01:07 PM IST
सार

न्यू आजाद नगर में पुलिस चौकी से सरकारी पिस्टल, कारतूस और अन्य सामान के चोरी का मामला सामने आया है। एसपी तेज स्वरूप सिंह ने चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Government pistol and cartridges stolen from police post in Kanpur
न्यू आजाद नगर चौकी में जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में चोरों ने बिधनू थाने की पुलिस चौकी न्यू आजाद नगर में ही हाथ साफ कर लिया। बुधवार रात चोरों ने चौकी को निशाना बनाते हुए गहरी नींद में सो रहे चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे के बगल से उनका बक्सा चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बक्से में चौकी प्रभारी का सरकारी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान था। चोरों ने चौकी से सौ मीटर दूर बक्से को तोड़कर सामान को आग लगाने के बाद पिस्टल और कारतूस ले गए। नींद खुलने पर पिस्टल और कारतूस की चोरी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी को किया निलंबित
सूचना पर डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, घोर लापरवाही मिलने आउटर कप्तान तेजस्वरूप सिंह ने चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
गुरुवार सुबह घटना की सूचना पर कप्तान सहित आलाअधिकारी फोरेंसिक टीम सहित पहुंचे। पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। साथ ही, इलाके के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed