फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government big decision, all tanneries of Jajmau closed

Kanpur: जाजमऊ की सभी टेनरियां तत्काल प्रभाव से बंद, गंगा में पहुंच गया था 20 करोड़ लीटर गंदा पानी

Sat, 17 Sep 2022 10:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

कानपुर में गंगा को प्रदूषित पानी से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। शासन ने जाजमऊ क्षेत्र की सभी 213 टेनरियों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। आदेश का उल्लंघन कर टेनरी चलाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Government big decision, all tanneries of Jajmau closed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शोधन संयंत्र का इरीगेशन चैनल टूटने के बाद जाजमऊ की सभी 213 टेनरियों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं। शासन ने यह फैसला गंगा को प्रदूषित पानी से बचाने के लिए लिया है। अगले आदेश तक टेनरियों की यह बंदी जारी रहेगी। आदेश का उल्लंघन कर टेनरी चलाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही उस टेनरी को सीज भी किया जा सकता है। गुरुवार और शुक्रवार की रात एरीगेशन चैनल का गेट टूट गया था। इसके बाद  शोधन संयंत्र से निकलने वाला पानी सिंचाई के लिए नहर में जाने की बजाय सीधे गंगा में जाने लगा। आकलन है कि देर रात करीब 20 करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा में बहाया गया। जिला अधिकारी विशाख जी. ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बंद टेनरियों की मॉनीटरिंग के लिए अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की है।

विज्ञापन

जल निगम को भी टूटे हुए चैनल जल्दी ठीक करने के लिए कहा गया है। जल निगम की तरफ से प्रशासन को बताया गया है कि अगले 48 घंटे में इसको फिर से खोल दिया जाएगा। उसके एक दो दिन बाद टेनरियां की बंदी का आदेश हटाया जा सकता है। गौरतलब है कि जाजमऊ की 100 टेनरियां करीब एक साल पहले से बंद हैं। ओवरफ्लो की वजह से इन्हें बंद किया गया था। बाकी 113 को इस नए आदेश के तहत बंद कर दिया गया है। इस तरह से कुल 213 टेनरियों पर ताला लग गया है। टेनरी संचालकों का कहना है कि अचानक से टेनरियों के बंद होने से भीगे हुए चमड़े के स़ड़ने की आशंका है। 

एसटीपी की ठेकेदार कंपनी की लापरवाही से टूटा गेट 
एसटीपी का संचालन कर रही केआरएमपीएल (कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) ने 15 सितंबर को सीवेज एफ्लुएंट प्लांट में नया गेट लगाने के लिए इरीगेशन चैनल के गेट से सटाकर कई फीट गहरे गड्ढे खोद दिए। शोधित होकर आने वाले पानी के साथ तेज बारिश से आए पानी की वजह से गेट टूट गया। इस वजह से प्लांट से पानी एयरफोर्स नाला के जरिए सीधे गंगा में जाने लगा। जल निगम के अधिकारियों का मानना है कि यदि ठेकेदार ने इरीगेशन चैनल से सटाकर खुदाई न करने रैंप बनाकर खुदाई कराई होती तो गेट न टूटता और गंगा में पानी न जाता।
 
चार प्लांट में 21.7 करोड़ लीटर पानी शोधित होता है
जाजमऊ में 21.7 करोड़ लीटर गंदा पानी शोधित करने की क्षमता वाले एसटीपी में चार प्लांट लगे हैं। इनमें से 36 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) क्षमता वाले प्लांट में टेनरियों का क्रोमियमयुक्त जहरीला पानी भी शोधित होता है। अन्य तीनों प्लांटों में टैप किए गए सीसामऊ नाले सहित अन्य नालों का पानी शोधित किया जाता है। चारों प्लांटों में शोधित पानी सीवेज एफ्लुएंट हाउस में पहुंचता है और वहां से इरीगेशन चैनल के जरिए नहर में भेजा जाता है। नहर का पानी शेखपुर, जाना, मोतीपुर, मदारपुर सहित अन्य गांवों में जाता है और सिंचाई के काम आता है।

विज्ञापन

नंबर गेम
- 100 टेनरियां पहले से ही बंद चल रही थीं
- 113 टेनरियां इस आदेश से बंद कर दीं गईं

जाजमऊ एसटीपी में एरीगेशन चैनल का गेट टूटने से शोधित पानी एयरफोर्स नाले से गंगा में जा रहा है। केआरएमपीएल को नोटिस दिया है। शाम तक उन्होंने टूटे गेट की मरम्मत और उसके पिलर बना दिए हैं। इन्हें सूखने में 24 से 36 घंटे लगेंगे। इसके बाद प्लांट का पानी नहर में जाने लगेगा। - ज्ञानेंद्र चौधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed