{"_id":"610d4cb56be6f014c407e5fe","slug":"got-married-and-then-converted-husband-and-friends-accused-of-converting-women-by-implicating-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी रचाई फिर कराया धर्मांतरण: पति व दोस्तों पर युवतियों को फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी रचाई फिर कराया धर्मांतरण: पति व दोस्तों पर युवतियों को फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
Fri, 06 Aug 2021 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में युवती ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता ने शिकायती पत्र में पति व उसके दोस्तों पर अन्य युवतियों को जाल में फांसकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। एसपी ने शहर कोतवाल को मामले की जांच का आदेश दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। भरण-पोषण के लिए वह आवास विकास कालोनी के एक नर्सिंग होम में काम करने लगी। पीड़िता ने एसपी के दिए शिकायती पत्र में लिखा कि नर्सिंगहोम में एक युवक नाम बदलकर नौकरी करता था।

युवक ने उससे संबंध बना लिए और मंदिर में शादी रचा ली। दोनों साथ रहने लगे। इसी बीच युवक के दूसरे धर्म का होने का पता चला। पीड़िता ने बताया कि उसे अंधेरे में रखकर युवक ने शादी रचा ली। इस दौरान युवती ने विरोध जताया तो युवक उसे कायमगंज स्थित एक मजार पर लेकर गया।
कुछ उर्दू भाषा में लिखे कागजातों पर हस्ताक्षर करवाए और बताया कि अब हमारा निकाह हो गया है। कुछ दिनों बाद युवती ने पुत्री को जन्म दिया। युवक, युवती व बेटी को लेकर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैंट टंकी के पास अपने माता-पिता के घर ले गया। यहां उसका जबरन धर्मांतरण करवा दिया गया।
इसके बाद पति व ससुरालीजन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 24 जुलाई को इन लोगों ने मारपीट कर उसके 51 हजार रुपये छीन लिए। युवती ने आरोप लगाया कि पति व उसके दोस्त इसी तरह युवतियों को फंसा कर उनका धर्मांतरण करने का प्रयास करते हैं। एसपी ने मामले में शहर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।