फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Goods train stood for nine hours at Shuklaganj railway station

शुक्लागंज रेलवे स्टेशन में नौ घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Sun, 27 Sep 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Goods train stood for nine hours at Shuklaganj railway station
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज। मालगाड़ी के इंजन के ब्रेक में अचानक तकनीकी खराबी आने पर चालक ने मालगाड़ी को किसी तरह से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोककर कंट्रोल रूम को सूचना दी। नौ घंटे तक मालगाड़ी डाउन की मेन रेल लाइन पर खड़ी रही। इस कारण लूप लाइन से शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों को निकाला गया।
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली मालगाड़ी के इंजन के ब्रेक अचानक खराब हो गए। बताया गया कि जयपुरिया क्रासिंग के निकट जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाया तो उसकी पावर क्षमता कम निकली। किसी प्रकार का कोई हादसा न हो इसे संज्ञान में लेते हुए चालक काशन पर मालगाड़ी को गंगाघाट रेलवे स्टेशन तक लाया और मालगाड़ी को खड़ा किया। मालगाड़ी शनिवार भोर करीब 3.10 बजे पहुंची जो दोपहर 12.15 बजे लखनऊ को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल ने बताया कि सूचना के बाद लखनऊ से तकनीकी विभाग की तीन सदस्यीय टीम पहुंची और इंजन के खराब ब्रेक की मरम्मत की। जिस कारण लूप लाइन से शताब्दी एक्सप्रेस, पुष्पक, राप्तीसागर, लोकमान्य तिलक, आगरा इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी समेत करीब दस ट्रेनों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने पर खड़ी रही शताब्दी
शुक्लागंज। ऋषिनगर बंद केबिन के निकट लगा होम सिग्नल अचानक फेल हो गए, जिससे आठ मिनट तक शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी हो गई। ट्रेन के रुकने पर आरपीएफ दौड़ कर ऋषिनगर केबिन पहुंची। जहां जानकारी होने के बाद राहत की सांस ली। शनिवार दोपहर करीब 11.46 बजे शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर होकर लखनऊ जा रही थी। सिग्नल फेल होने पर ट्रेन गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। ट्रेन के रुकते ही रेलवे स्टाफ चौकन्ना हो गया और रेलवे पुलिस इंजन के निकट पहुंची। जहां चालक ने सिग्नल फे ल होने की बात कही। कंट्रोल को मामले की जानकारी दी गई। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन को मेमो देकर लखनऊ के लिए दोपहर 11.54 बजे रवाना किया। बताया गया कि 11.30 बजे सिग्नल फे ल हुआ। जिसे सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग ने 12.10 बजे सही किया।

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस- फोटो : SHUKLGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed