{"_id":"5d9de5dd8ebc3e93ad105a7a","slug":"goods-train-divided-into-two-parts-in-jalaun-order-of-inquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर दो भागों में बंटी मालगाड़ी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर दो भागों में बंटी मालगाड़ी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश
Wed, 09 Oct 2019 07:51 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी उरई स्टेशन पर दो भागों में बंट गई। इससे हड़कंप मच गया। एक पखवाड़े के भीतर दो बार मालगाड़ी के दो भागों में बंटने को लेकर रेल प्रशासन भी सकते में आ गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मंगलवार की सुबह दस बजे जब बिहार से कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी जालौन जिले के उरई स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। 58 रैक की इस गाड़ी के इंजन के साथ आठ डिब्बे एक तरफ और 50 डिब्बे दूसरी तरफ रह गए।

Trending Videos
झटका लगने पर ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी। मालगाड़ी के चालक एके सिंह ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल ने कर्मचारियों को भेजकर कपलिंग ठीक कराई। इससे गाड़ी करीब दस मिनट खड़ी रही।
इस बाबत वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह का कहना है कि बीती 23 सितंबर को भी इसी ट्रेन की कपलिंग खुली थी। मंगलवार को भी इसी ट्रेन की कपलिंग खुली है। बार-बार कपलिंग खुलने से मामला गंभीर लग रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।