{"_id":"ea87b281b7b4f84c19287c5de164b663","slug":"goods-removed-from-illegal-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध इमारत से गृहस्थी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध इमारत से गृहस्थी निकाली
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 07 Apr 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (चमनगंज) में दो दिन पहले तिरछी हुई अवैध मल्टीस्टोरी से सोमवार को वहां रहने वाले लोगों ने जान जोखिम में डालकर सामान निकाला। कई ने रोते हुए गृहस्थी बाहर निकाली और सड़क पर रख दी। केडीए ने इस मकान को जानलेवा बताते हुए रिपोर्ट लिखाने के लिए चमनगंज थाने में अर्जी दी है।
उधर, नगर निगम ने भी भवन स्वामी को बिल्डिंग गिराने का नोटिस दिया है। श्रीनगर में आरिफ ने डेढ़ साल पहले अवैध रूप से छह मंजिला मल्टीस्टोरी और हर मंजिल में एक-एक फ्लैट बनाकर बेचे। इन फ्लैटों में छह परिवार रहते हैं। चार अप्रैल को सुबह अचानक इस इमारत में दरार आ गई। इसी के चलते लोगों ने रोते-रोते अपनी गृहस्थी बाहर निकाली।
अली अहमद ने बताया कि उन्होंने जैसे-तैसे यह फ्लैट खरीदा था। अब अचानक बेघर होने की नौबत आ गई। उधर, केडीए जोन-1 के अधिशासी अभियंता (प्रवर्तन) एमके मिश्रा ने बताया कि भवन स्वामी के खिलाफ जानबूझकर असुरक्षित भवन बनवाने की रिपोर्ट लिखवाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर निगम जोन-4 के जोनल अभियंता यशवीर सिंह ने बताया कि बिल्डिंग गिरवाने के लिए भवन स्वामी को नोटिस दिया गया है। केडीए को भी पत्र लिखकर पूछा गया है कि बिना नक्शे और डिजाइन के यह इमारत कैसे खड़ी हो गई।