फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Good news in Etawah safari, Neerja gave birth to three cubs, also fed milk to one cub

Etawah: सफारी में खुशखबरी…नीरजा ने तीन शावकों को दिया जन्म, एक शावक को दूध भी पिलाया, डायरेक्टर ने कही ये बात

Sat, 01 Jun 2024 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jun 2024 11:38 AM IST
सार

Etawah News: सफारी पार्क में शनिवार को शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया। तीनों शावक स्वस्थ हैं, जिनमें से एक शावक को नीरजा दूध भी पिलाने लगी है।

विज्ञापन
Good news in Etawah safari, Neerja gave birth to three cubs, also fed milk to one cub
सफारी में विचरण करते शावक। आर्काइव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सफारी पार्क में शनिवार को खुशखबरी आई। बीती रात शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। शेरनी नीरजा ने रात 9:50 बजे पहले शावक को जन्म दिया, जबकि 10:50 बजे दूसरे शावक को जन्म दिया।

विज्ञापन

फिर कुछ घंटे के इंतजार की बात सुबह तीन बजे शेरनी नीरजा ने तीसरे शावक को जन्म दिया। तीन शावकों के जन्म से सफारी में खुशी का माहौल है। शेरनी नीरजा गर्भवती थी और डॉक्टर के हिसाब से 29 या 30 मई  को उसे शावकों को जन्म देना था।
विज्ञापन

नीरजा ने 31 मई और एक जून की रात में तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक शावक को नीरजा दूध भी पिलाने लगी है। पिछले दिनों जिस तरह रूपा के शावकों की मौत हो गई थी। उसके बाद तीन शावकों के जन्म से सफारी में खुशी का माहौल है। सफारी के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल पटेल ने बताया कि शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed