फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good News: Health Department will recruit 43 thousand health workers

खुशखबरी : स्वास्थ्य विभाग में होंगी 43 हजार भर्तियां

Sun, 28 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Good News: Health Department will recruit 43 thousand health workers
डेमाे प‌िक्स
 स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही मैन पॉवर की कमी दूर होगी। डॉक्टर, नर्स, हेल्थ वर्कर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 43 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसका विज्ञापन जारी हो चुका है। जल्द ही ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह जानकारी परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविदास मेहरोत्रा ने दी। वह शनिवार को सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हो रहे लिंग परीक्षण के कारण लड़कों के मुकाबले प्रति हजार 110 बेटियां कम हुई हैं। इसके लिए प्रत्येक मशीन पर ट्रैकर लगवाकर मॉनीटरिंग की जाएगी। बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा के सीएमओ, सीएमएस और अधीक्षक शामिल हुए। 
विज्ञापन

 

रेफर रजिस्टर में देना होगा स्पष्ट कारण

Good News: Health Department will recruit 43 thousand health workers
डेमाे प‌िक्स
समीक्षा बैठक में उन्होंने चिकित्सकों की रेफर करने की मनमानी को रोकने के लिए अनिवार्य रूप से रेफर रजिस्टर बनाने का आदेश दिया। कहा इसमें मरीज को रेफर करने का कारण स्पष्ट होना चाहिए। आमतौर पर चिकित्सक जिम्मेदारी से बचने के लिए मामला गंभीर बताकर रेफर कर देते हैं।
 

चलेगी एडवांस लाइफ सेफ्टी एंबुलेंस
किसी दुर्घटना में गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए एडवांस लाइफ सेफ्टी (एएलएस) एंबुलेंस चलाई जाएगी। इसमें वेंटिलेटर, ईसीजी आदि की सुविधा और चिकित्सकों की टीम होगी। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी मंडलों पर लागू होगी। 
 

निशुल्क डायलिसिस का एमओयू साइन
मंत्री ने बताया कि आर्थिक कमजोरी के कारण किडनी के मरीज डायलिसिस नहीं करा पाते। इससे हर वर्ष 15 हजार मौतें होती हैं। सरकार ने हेरिटेज हास्पिटल लिमिटेड से प्रदेश के 18 मंडलों के लिए एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन हो गया है। इसकी स्थापना के लिए जमीन चिह्नित हो गई है। अक्तूबर से मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed